हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

West Bengal Chunav Exit Poll 2024 LIVE Updates: बीजेपी ने 'दीदी' के छुड़ाए पसीने, एग्जिट पोल के आंकड़ों ने चौंकाया

West Bengal Lok sabha Election Exit Poll 2024 LIVE Updates: पश्चिम बंगाल में कुल 42 लोकसभा सीट हैं। 2019 में यहां 18 सीटों पर बीजेपी पार्टी के प्रत्याशी चुनाव जीते थे, 22 पर टीएमसी और 2 सीटों पर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार चुनाव जीतकर संसद तक पहुंचे थे।

विज्ञापन
West Bengal Exit Poll

West Bengal Exit Poll Result 2024 LIVE: पश्चिम बंगाल में एग्जिट पोल के आंकडें टीएमसी की मुश्किलें बढ़ाते नजर आ रहे हैं। न्‍यूज24 टुडेज चाणक्या लोकसभा Analysis के अनुसार बीजेपी को 24± 5 सीट, कांग्रेस को 1 ±1 और टीएमसी को 17 ±5 सीट मिलने का अनुमान है। इसके अलावा इंडिया टीवी के एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को 22 से 26 सीट मिल सकती हैं। वहीं, टीएमसी को 14 से 18 सीटें मिलने का अनुमान है। उधर, कांग्रेस को 1 से 2 सीट मिलने का अंदाजा है। एग्जिट पोल के मुताबिक उत्तर बंगाल में टीएमसी को 0 और बीजेपी को 6 से 7 सीट मिल सकती है।

यहां 19 अप्रैल से शुरू होकर मतदान 1 जून तक चले। 4 जून को 18 वीं लोकसभा के लिए नतीजे घोषित किए जाएंगे। बता दें पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी पार्टी का दबदबा है। पिछले लोकसभा चुनाव में यहां बीजेपी ने टीएमसी को कड़ी टक्कर दी थी। पश्चिम बंगाल में कुल 42 लोकसभा सीट हैं।

शाम 6.30 बजे के बाद एग्‍ज‍िट पोल के आंकड़े आने शुरू हो गए थे। पश्‍च‍िम बंगाल के एग्‍ज‍िट पोल के ताजा आंकड़ों की पल-पल की अपडेट आपको यहां म‍िलती रहेगी। सबसे तेज अपडेट के ल‍िए जुड़े रहें न्‍यूज24 के साथ…

विज्ञापन

 

एक्जिट पोल NDA INDI Alliance TMC
NEWS24 TODAY’S CHANAKYA 24 ±5 1± 1 17 ±5
India TV-CNX 22-26 1-2 14-18
ABP-C Voters 23-27 1-3 13-17
TV9-POLSTRAT-PEOPLE’S INSIGHT 17 1 24

2019 में 18 सीटों पर बीजेपी और 22 सीटों पर जीती थी टीएमसी

2019 में यहां 18 सीटों पर बीजेपी, 22 पर टीएमसी और 2 सीटों पर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार चुनाव जीतकर संसद तक पहुंचे थे। इससे पहले साल 2021 के विधासनभा चुनाव में बीजेपी ने टीएमसी को कड़ी टक्कर दी थी और बीजेपी के विधायकों संख्या तीन से बढ़कर 70 हो गई। बंगाल में कुल 294 विधानसभा सीट हैं, यहां पिछले विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी तीसरी बार सरकार बनाने में कामयाब रहीं थीं।

दांव पर है अभिषेक बनर्जी की साख

इस लोकसभा चुनाव में ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पार्टी का चेहरा रहे हैं। संदेशखाली हिंसा को लेकर राज्य की राजनीति गरमाई रही। पूरे देश की नजर पश्चिम बंगाल के लोकसभा चुनाव नतीजों पर टिकी हुई है। बता दें अभिषेक बनर्जी डायमंड हार्बर लोकसभा सीट से टीएमसी के उम्मीदवार हैं। 2009 से यह सीट तृणमूल कांग्रेस के पास है। 2014 से अभिषेक बनर्जी इस सीट पर जीत संसद पहुंचते आए हैं। इस बार बीजेपी ने उनके सामने बॉबी कुमार दास को अपना उम्मीदवार बनाया है।

विज्ञापन

कोलकाता दक्षिण लोकसभा सीट पर 25 साल से टीएमसी का कब्जा

इस सीट पर 25 साल से टीएमसी उम्मीदवार जीतता आया है। 2024 लोकसभा चुनाव में टीएमसी ने यहां माला रॉय को टिकट दिया है। वह 2019 में यहां से पार्टी की टिकट से चुनाव जीती थीं। बता दें कि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी इस लोकसभा सीट से 6 बार सांसद रहीं हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Exit Poll 2024 Live: अंतिम चरण का मतदान जारी, कुछ घंटों में सामने आ जाएंगे एग्जिट पोल्स

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola