West Bengal News : पश्चिम बंगाल के जेल मंत्री अखिल गिरि का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद उनकी मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। सीएम ममता बनर्जी के आदेश के बाद अखिल गिरि ने मंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जेल मंत्री की अलोचना की थी। इसके बाद टीएमसी ने डैमेज कंट्रोल करने के लिए जेल मंत्री को इस्तीफा देने को कहा।
महिला अधिकारी से अभद्रता करने के मामले में सीएम ममता बनर्जी ने जेल मंत्री अखिल गिरि को अपने पद से इस्तीफा देने का आदेश दिया। इस पर मंत्री ने इस्तीफे देने की घोषणा की। अखिल गिरि ने कहा कि वे सोमवार को इस्तीफा देंगे। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी सुझाव देगी तो भी वे किसी से माफी नहीं मांगेंगे।
यह भी पढे़ं : CM ममता बनर्जी के कार्यक्रम में गिरा गेट, कई लोग हुए घायल
जानें क्या है पूरा मामला
कारागार मंत्री अखिल गिरि का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्होंने महिला वन अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार किया था। उन्होंने महिला अधिकारी से कहा था कि तुम एक सरकारी कर्मचारी हो, बोलते समय सिर झुका लिया करो। एक हफ्ते में तुम्हारा क्या हाल होगा, तुम देखना। ये गुंडे… तुम घर नहीं जा पाओगी। अगर तुमने अपने व्यवहार में सुधार नहीं किया तो मैं तुम्हें डंडे से पीटूंगा।
यह भी पढे़ं : CM ममता ने लगाई फटकार तो RSS ऑफिस पहुंचा पूरा अमला, तालाब पर बिल्डिंग बनाने का आरोप
BJP ने CM ममता पर साधा था निशाना
इस मामले में भाजपा ने सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि मंत्री अखिल गिरि ने महिला अधिकारी को धमकी दी, क्योंकि वह अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए अपना कर्तव्य निभा रही थीं। क्या ममता बनर्जी इस मंत्री को जेल में डालेंगी? क्या वह मंत्री के खिलाफ केस दर्ज कराएंगी? इस मामले में डैमेज कंट्रोल करने के लिए सीएम ममता ने जेल मंत्री अखिल गिरि से इस्तीफा मांग लिया।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
21 mins agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
59 mins agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
1 hr agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
2 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
3 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
3 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
3 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
4 hrs agoगुवाहाटी होटल गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर
5 hrs agoSIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 से हटाया गया एक और कॉलम
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines