हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मां की मौत का लगा सदमा, तीन दिन तक शव के पास बैठा रहा बेटा

West Bengal Hooghly district shocking incident: हुगली में एक युवक अपने मां के शव के पास तीन दिनों से बैठा रहा। मामला तब सामने आया जब आसपास के लोगों को बदबू आनी शुरू हुई

विज्ञापन

West Bengal Hooghly district shocking incident : आप अक्सर कलयुगी बेटों की करतूतों के बारे में सुनते रहते हैं। आज हम आपको पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में एक चिंतित कर देने वाली घटना के बारे में बताने जा रहे हैं। हुगली में एक 35 वर्षीय युवक पिछले तीन दिनों से अपने घर का दरवाजा अंदर से बंद करने के बाद अपनी मां के शव के पास बैठा था। बता दें कि मामला तब सामने आया जब आसपास के लोगों को बदबू आनी शुरू हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा तोड़ा तो युवक को अपनी मां के शव के पास बैठे हुए देखा।

पड़ोसी लोगों को हुआ शक

मृतक मां की पहचान कल्याणी हाजरा (65) के रूप में की गई है, जो एक सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी थीं, जिनकी लगभग तीन दिन पहले मृत्यु हो गई थी। वह उनके बेटे सुभ्रनील हाजरा (35) के साथ रहती थी, वह मानसिक रूप से पीड़ित थी। पुलिस को पड़ोसी लोगों ने बताया कि फ्लैट का दरवाजा पिछले तीन दिनों से बंद था। पड़ोसी ने बताया कि शुक्रवार शाम से घर से दुर्गंध आनी शुरू हो गई थी और शनिवार की सुबह दुर्गंध बर्दाश्त से बाहर थी। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

विज्ञापन

अच्छा नहीं था व्यवहार

पड़ोसियों ने पुलिस को यह भी बताया कि दोनों मां-बेटे काफी अव्यवहारिक थे और स्थानीय लोगों से कम ही बातचीत करते थे। यहां तक ​​कि पड़ोसियों ने भी शायद ही कभी किसी मेहमान को उनके घर पर आते देखा हो।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola