इस राज्य में 13 और 14 फरवरी को अवकाश घोषित, लोगों को चार दिन का मिलेगा लंबा ब्रेक

Holiday declared on Shab-e-Barat: इस महीने महाराष्ट्र में 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती पर और फिर देशभर में 26 फरवरी महाशिवरात्रि पर राष्ट्रीय अवकाश रहेगा।

प्रतिकात्मक फोटो

प्रतिकात्मक फोटो

विज्ञापन

West Bengal holiday declared on Shab-e-Barat: पश्चिम बंगाल सरकार ने शब-ए-बारात के अवसर पर 13 फरवरी को अवकाश घोषित किया है। इस दौरान सभी शैक्षणिक संस्थान, सरकारी कार्यालय और अन्य सार्वजनिक उपक्रम बंद रहेंगे। बता दें राज्य में शब-ए-बारात के बाद 14 फरवरी को ठाकुर पंचानन बर्मा जयंती पर पहले से ही सार्वजनिक अवकाश है। फिर 15 और 16 फरवरी को शनिवार और रविवार है। बता दें कई जगहों पर शनिवार को अवकाश रहता है। इस तरह लोगों को चार दिन का लंबा ब्रेक मिल जाएगा।

पश्चिम बंगाल सरकार ने किया ये बदलाव

शब-ए-बारात के अवकाश घोषित करने के बाद सरकार ने विधानसभा की कार्यवाही के समय में भी बदलाव किया है। विधानसभा ऑफिस के अनुसार 13 फरवरी को अवकाश के कारण राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा अब 17 फरवरी के लिए टाल दी गई है। वहीं, अब 18 और 19 फरवरी को बजट पर चर्चा होगी।

विज्ञापन

इस महीने पड़ेंगे ये अवकाश भी पड़ेंगे 

पश्चिम बंगाल सरकार के इस फैसले से लोग खासकर सरकारी कर्मचारी काफी खुश हैं, एक तो उन्हें अतिरिक्त आराम मिलेगा और इसके अलावा अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताने का अवसर मिलेगा। जानकारी के अनुसार इस महीने महाराष्ट्र में 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती पर और फिर देशभर में 26 फरवरी महाशिवरात्रि पर राष्ट्रीय अवकाश रहेगा।

विज्ञापन

इस साल कब-कब रहेगा अवकाश 

अवकाश तारीख दिन
महा शिवरात्रि
26 फरवरी 2025
बुधवार
होली
14 मार्च 2025
शुक्रवार
ईद-उल-फित्र
31 मार्च 2025
सोमवार
महावीर जयंती
10 अप्रैल 2025
गुरुवार
मुहर्रम
6 जुलाई 2025
रविवार
स्वतंत्रता दिवस
15 अगस्त 2025
शुक्रवार
जन्माष्टमी
16 अगस्त 2025
शनिवार
मिलाद-उन-नबी
5 सितंबर 2025
शुक्रवार
महात्मा गांधी जयंती
2 अक्टूबर 2025
गुरुवार
दशहरा
2 अक्टूबर 2025
गुरुवार
दिवाली (दीपावली)
20 अक्टूबर 2025
सोमवार
गुरु नानक जयंती
5 नवंबर 2025
बुधवार
क्रिसमस
25 दिसंबर 2025
गुरुवार

ये भी पढ़ें: रोजाना फ्लाइट से ऑफिस आती-जाती है महिला, 28 हजार रुपये महीने का खर्च

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ