Who Is Governor CV Ananda Bose : पश्चिम बंगाल के गवर्नर सीवी आनंद बोस एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनका एक ताजा विवाद सामने आया है। आरोप है कि सीवी आनंद बोस ने राजभवन में खुद की मूर्ति का अनावरण कर दिया। इसे लेकर टीएमसी और अन्य राजनीतिक पार्टियों ने उनकी आलोचना की। आइए जानते हैं कि कौन हैं राज्यपाल सीवी आनंद बोस?
कौन हैं सीवी आनंद बोस?
केरल के मन्नानम के कोट्टायम में सीवी आनंद बोस का 2 जनवरी 1951 को जन्म हुआ था। पिलानी के बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस से पीएचडी करने के बाद वे साल 1977 में आईएएस अधिकारी बने। वे कई मंत्रालयों में अलग-अलग पदों पर रहे। उन्होंने भारत सरकार में मुख्य सचिव और यूनिवर्सिटी में कुलपति की भूमिका निभाई थी। आईएएस से रिटायर्ड होने के बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी जॉइन कर ली।
यह भी पढे़ं : कौन सी ममता बनर्जी? CM पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल का बड़ा बयान, कहा- मैं पॉलिटिशियन नहीं…
क्या है पूरा विवाद?
23 नवंबर 2022 को सीवी आनंद बोस को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया गया। गवर्नर के तौर पर उनका दो साल का कार्यकाल पूरा हो गया। इस मौके पर राज्यपाल सीवी आनंद ने पहले पौधारोपण किया और फिर अपनी प्रतिमा का अनावरण किया। बताया जा रहा है कि कलाकार पार्थ साहा ने उन्हें फाइबर की प्रतिमा भेंट की थी।
टीएमसी ने साधा निशाना
टीएमसी उपाध्यक्ष और प्रवक्ता जय प्रकाश मजूमदार ने राज्यपाल पर निशाना साधते हुए कहा कि राजभवन में खुद की प्रतिमा का अनावरण करना गलत है। वे गलत काम कर रहे हैं। वहीं, सीपीआईएम केंद्रीय समिति के सदस्य सुजान चक्रवर्ती ने राज्यपाल के इस कदम की निंदा की और कहा कि उनके द्वारा अपनी मूर्ति का अनावरण करना दुर्भाग्यपूर्ण और अनुचित है।
यह भी पढे़ं : West Bengal Foundation Day: गवर्नर हाउस में मना बंगाल दिवस, ममता बनर्जी नाराज, बोलीं- हमने कभी नहीं देखा ऐसा कार्यक्रम
राजभवन की आई सफाई
मूर्ति अनावरण पर विवाद बढ़ने के बाद राजभवन का भी बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि राजभवन कैंपस में उनकी मूर्ति स्थापित नहीं की गई है। यह खबर पूरी तरह से गलत है। कई कलाकार गवर्नर को मूर्ति और चित्र भेंट करते रहते हैं। इसी में से एक कलाकार ने राज्यपाल सीवी बोस की मूर्ति बनाकर उन्हें भेंट की।
संबंधित खबरें
PM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
1 hr agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
2 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
2 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
2 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
3 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
4 hrs ago'1 नवंबर को दिल्ली चलो और देश बचाओ', राहुल गांधी की देशवासियों से खास अपील
4 hrs agoPM ने तीर्थ यात्रा से की 'मन की बात' की तुलना, खेती में सुधार पर दिया जोर
6 hrs ago'दुश्मन के ठिकाने पहुंच से दूर नहीं', IAF प्रमुख की पाकिस्तान को चेतावनी
6 hrs ago'देशद्रोही, दुर्भाग्यपूर्ण', फारूक अब्दुल्ला की टिप्पणी पर क्या बोली BJP?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines