पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद क्षेत्र में भय और तनाव का माहौल है। इस हिंसा के चलते बड़ी संख्या में लोगों ने अपने घर और जिला छोड़ दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 500 लोगों ने पलायन किया है। विपक्ष के नेता और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को दावा किया कि मुर्शिदाबाद के धुलियान में हुई सांप्रदायिक हिंसा के कारण 400 से अधिक हिंदू परिवारों को नदी पार कर दूसरे इलाकों में शरण लेनी पड़ी। उन्होंने कहा कि लोग लालपुर हाई स्कूल (देवनापुर-सोवापुर जीपी), बैष्णबनगर (मालदा) जैसे क्षेत्रों में अस्थायी रूप से रह रहे हैं।
ममता के मंत्री का बयान
इस बीच, पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री फिरहाद हकीम का बयान विवादों में आ गया है। हिंसा के बाद हुए पलायन पर उन्होंने कहा, “हिंसा प्रभावित क्षेत्रों से लोग राज्य छोड़कर नहीं जा रहे हैं, बल्कि वे बंगाल के अंदर ही दूसरी जगह जा रहे हैं। सब कुछ नियंत्रण में है और पुलिस उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। प्रशासन हालात सामान्य करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है।”
BSF और CRPF की तैनाती
हिंसा के बाद स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि वहां BSF (सीमा सुरक्षा बल) को तैनात करना पड़ा। BSF के एडीजी (पूर्वी कमान) रवि कुमार गांधी ने ANI को बताया कि
स्थिति अब सामान्य हो रही है। शुक्रवार से BSF और स्थानीय पुलिस मिलकर काम कर रही है। जहां कहीं भी तनाव की जानकारी मिल रही है, हम तत्काल कार्रवाई कर रहे हैं। CRPF की टीमें भी वहां पहुंच चुकी हैं।
राज्यपाल और केंद्र सरकार की सक्रियता
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सी.वी. आनंद बोस ने भी हिंसा पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने बताया कि उनकी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस मुद्दे पर बात हुई है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार और गृह मंत्रालय भी पूरी तरह सतर्क हैं और स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। उपद्रवियों की पहचान की जा रही है और उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
51 mins agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
3 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
3 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
3 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
3 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
4 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
4 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
5 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
6 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines