West Bengal: पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने शनिवार को आरोपी टीएमसी के पूर्व नेता शांतनु बनर्जी के हुगली स्थित कई ठिकानों पर छापा मारा। इस दौरान शांतनु के करीबी आकाश घोष को ईडी ने हिरासत में लिया है।
छह सदस्यीय टीम ने मारे छापे
प्रवर्तन निदेशालय की 6 सदस्यीय टीम ने शनिवार को बंदेल, चिनसूराह, बालागड़ आदि जगहों पर छापेमारी की। बंदेल ओर चिनसूराह में ईडी को दो फ्लैटों के ताले भी तोड़ने पड़े। यहीं नही आरोपी शांतनु के नाम से पंजीकृत एक गेस्ट हाउस पर जब ईडी की टीम पहुंची तो वहां गेस्ट हाउस के मेन दरवाजे का ताला पहले से ही टूटा हुआ था। हालांकि ईडी ने अपनी जांच प्रक्रिया जारी रखी।
शांतनु ने आकाश को दिए थे रुपए
जांच के दौरान बालागड़ में मौजूद एक रिजॉर्ट के मालिक आकाश घोष को ईडी ने मामले में पूछताछ के लिये अपनी हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि आकाश घोष की वह प्रॉपर्टी खरीदने के लिये शांतनु बैनर्जी ने पैसे दिए थे।
महाविद्यालय में संविदा कर्मचारी है आकाश
बताया यह भी जा रहा है की आकाश विजय कृष्ण महाविद्यालय में अस्थाई कर्मचारी है। इसी कॉलेज में वह यूनियन का पूर्व महासचिव रह चुका है। सूत्रों की अगर मानें तो शांतनु की पैरवी पर ही आकाश की इस कॉलेज में नौकरी लगी थी। फिलहाल ईडी आकाश के जरिए मामले की ओर तह तक जाने की प्रयास मे जुट गई है।
कोलकाता से अमर देव पासवान की रिपोर्ट।
यह भी पढ़ें: बंगाल का भाजपा नेता यमुना एक्सप्रेस-वे से गिरफ्तार, कंबल वितरण में मची भगदड़ में कुचलकर तीन की हुई थी मौत
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
7 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
9 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
10 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
12 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
12 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
13 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
14 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
15 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
15 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines