West Bengal Crime: पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में एक महिला ने प्रेमी की मदद से अपने ही पति की हत्या कर दी और लाश को गलाने के लिए नमक का यूज किया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर 45 साल के पति की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना पिछले महीने की बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के पुरुलिया निवासी जुदन महतो के रूप में हुई है। वहीं, आरोपी पत्नी की पहचान उत्तरा और उसके प्रेमी की पहचान क्षेत्रपाल महतो के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रेमी जयपुर का रहने वाला है। क्षेत्रपाल और उत्तरा ने जुदन को खत्म करने की योजना बनाई, ताकि वे एक साथ रह सकें।
और पढ़िए – ओडिशा: साइबर फ्रॉड की शिकार हुई पत्नी, तो शख्स ने दे दिया तलाक
महिला के प्रेमी ने ही बनाया था पूरा प्लान
क्षेत्रपाल की ओर से सुझाई गई योजना के अनुसार, उसने अपने पति को मार डाला और उसे दफनाने से पहले शव को गलाने के लिए नमक का छिड़काव किया। कहा जा रहा है कि किसी तरह जुदन के बेटे को हत्या की जानकारी मिली तो उसने पुलिस को इसकी जानकारी दी और हत्या का मामला दर्ज कराया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, पुलिस को शक हुआ कि उत्तरा ने ही अपने पति की हत्या की है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी, जिसके बाद उसने अपने पति की हत्या करने की बात कबूल कर ली।
वारदात के बाद झारखंड में छिपा था महिला का प्रेमी
महिला ने पुलिस से पूछताछ में बताया कि क्षेत्रपाल उसका प्रेमी था। उसने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद वह झारखंड जाकर छिप गया है और मामले के ठंडा होने का इंतजार कर रहा है। इस जानकारी के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल तेज कर दी और फिर आरोपी क्षेत्रपाल के ठिकाने के बारे में पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़िए – Uttarakhand News: हल्द्वानी जेल में 45 कैदी पाए गए HIV पॉजिटिव,
पुलिस ने उसे बुधवार को पुरुलिया जिला अदालत में पेश किया, जहां से कोर्ट ने आरोपी क्षेत्रपाल को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
6 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
7 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
9 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
9 hrs agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
9 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
10 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
11 hrs ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
11 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines