BJP Woman Leader Beaten up in West Bengal: पश्चिम बंगाल में बीजेपी और टीएमसी के बीच एक बार फिर सियासी बवाल शुरू हो गया है। कुच बिहार में एक 32 साल की महिला को निर्वस्त्र कर पिटाई का मामला सामने आया है। बीजेपी का दावा है कि पीड़ित महिला अल्पसंख्यक मोर्चे की उपाध्यक्ष है। बीजेपी ने मानवाधिकार आयोग को पत्र लिखकर जांच करवाने की मांग की है। वहीं बीजेपी के इस आरोप के बाद टीएमसी भी हमलावर हो गई है। टीएमसी ने कहा कि बीजेपी छोटी सोच वाली पार्टी है। मामले में पुलिस ने कहा गलत जानकारी देकर मामले को सांप्रदायिक बनाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि यह पारिवारिक विवाद में हुआ है।
वहीं महिला की पिता ने पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में कहा कि लंबे समय पारिवारिक विवाद के कारण पड़ोसियों ने उनकी बेटी पर हमला कर दिया। मेरी बेटी को भद्दी गालियां दी और धमकी देकर सड़क पर छोड़ दिया। पुलिस के अनुसार उन्होंने एफआईआर में किसी भी राजनीतिक दल के बारे में कोई बात नहीं लिखी। हालांकि बाद में महिला के पिता ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि बीजेपी की कार्यकर्ता होने की वजह से उनकी बेटी पर हमला किया गया।
महिलाओं ने नग्न कर डुबाने की कोशिश की- पीड़िता
कूच बिहार के हाॅस्पिटल में भर्ती पीड़िता ने कहा कि टीएमसी की महिलाओं ने उसे नग्न कर दिया और पानी में डुबोने की कोशिश की। इसके अलावा बाल पकड़कर जमीन पर घसीटा। पीड़िता ने कहा कि अगर वह टीएमसी में शामिल नहीं हुई तो उसे ज्यादा प्रताड़ित किया जाएगा। महिला ने आपबीती बताते हुए कहा कि जब मैं उनकी पिटाई से बेहोश हो गई तो वे लोग मुझे छोड़कर चले गए। वे लोग लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद से ही मुझे निशाना बना रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः धर्मपुरी श्रीनिवास नहीं रहे, 3 बार विधायक, प्रदेश अध्यक्ष और सांसद, ऐसा रहा सियासी सफर
बीजेपी-टीएमसी एक-दूसरे पर हमलावर
मामले में पुलिस ने अभी तक 3 महिलाओं समेत 4 लोगों को अरेस्ट किया है। पुलिस ने पीड़िता के जीजा को भी फोटोग्राफ लेने और अफवाह फैलाने के आरोप में अरेस्ट किया है। वहीं नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि एक सभ्य समाज में यह घटना कलंक की तरह है। स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज करने से इंकार कर दिया। एसपी के दखल के बाद मामला दर्ज हुआ है। बंगाल सरकार में मंत्री शशि पंजा ने कहा बीजेपी राजनीति कर रही है। यहां के लोगों ने उसको नकार दिया है।
ये भी पढ़ेंः बिहार के CM नीतीश कुमार आज लेंगे बड़ा फैसला? JDU की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू
संबंधित खबरें
दिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
19 mins ago'अपने राज्य में न दें प्रदर्शन की अनुमति', गृह मंत्रालय का निर्देश
44 mins ago'राष्ट्रपति ने हमारी बात मानी, अब जाएंगे SC', राहुल गांधी का बड़ा बयान
58 mins agoमेट्रो-ट्रेनें बंद करने पर सांसद राजीव शुक्ला ने जताया ऐतराज
1 hr ago'सरकार को बर्खास्त करना होगा', इंडिया गठबंधन की बैठक में बोले राहुल गांधी
2 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को 'लॉकडाउन'! किन-किन चीजों पर रहेगा बंद का असर?
3 hrs agoदिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
4 hrs agoट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
5 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
7 hrs agoCJP प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर पर सख्त सुरक्षा, 5 लेयर की बैरिकेडिंग
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines