Mamta Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हेलिकॉप्टर इमरजेंसी लैंडिंग में घायल हो गई हैं। उन्हें बाएं कंधे, कमर और पैर में चोट आई है। उन्हें इलाज के लिए एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया है। जहां उन्हें स्टाफ नर्स सहारा देती नजर आई। अस्पताल में डॉक्टर उनका चेकअप कर रहे हैं।
मंगलवार दोपहर खराब मौसम के कारण सिलीगुड़ी के पास सेवोक हवाई अड्डे पर हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। ममता बनर्जी जलपाईगुड़ी के क्रिंटी में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए बागडोगरा जा रही थीं। इस दौरान हेलिकॉप्टर क्रैश होने से बचा था।
ईसी-145 हेलिकॉप्टर में सवार थीं ममता
डीजीसीए ने बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हेलिगो चार्टर्स प्राइवेट लिमिटेड के ईसी-145 हेलिकॉप्टर पर सवार थीं। बागडोगरा में भारी बारिश और बादलों के काफी नीचे होने के कारण हेलिकॉप्टर को सेवोक डायवर्ट किया गया। वहां सेना का हेलिकॉप्टर बेस है। वहां लैंडिंग हुई। यह प्रिकॉशनरी लैंडिंग थी। इसके बाद ममता बनर्जी ने सड़क मार्ग से बागडोगरा हवाई अड्डे तक यात्रा की थी।
ममता बनर्जी के कंधे और कमर में तेज दर्द था। जब उन्हें सरकारी एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया तो ममता ने अपने कंधे को पकड़ रखा था। उन्हें चलने में कठिनाई हो रही थी।
यह भी पढ़ें: पहलवानों के यौन शोषण का मामला: बृजभूषण सिंह के खिलाफ अब एक जुलाई को सुनवाई, जांच निगरानी याचिका खारिज
संबंधित खबरें
हिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
2 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
3 hrs agoत्योहार से पहले कर्मचारियों को DA का तोहफा, त्रिपुरा सरकार ने 3% बढ़ाया
3 hrs agoचुनाव आयोग का आया बयान, राहुल गांधी के प्रस्ताव को कहा प्रोटोकॉल के खिलाफ
4 hrs agoआकाशवाणी भवन से पहले वो 7 मौके, जब-जब हिरासत में लिए गए राहुल गांधी?
4 hrs agoहिरासत में लिए गए प्रियंका गांधी-राहुल गांधी, आकाशवाणी भवन से हटाए नेता
5 hrs agoPM मोदी के नेतृत्व को 25 वर्ष पूरे, केंद्रीय मंत्रिमंडल से प्रस्ताव पारित
5 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित? जिन्हें बनाया गया भारतीय वायुसेना का चीफ
7 hrs ago'चुनाव आयोग से मिलकर रहेंगे', आकाशवाणी भवन के पास धरने पर डटे राहुल गांधी
7 hrs agoIMD Update: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, दिल्ली-NCR में गिरेगा तापमान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines