Mamta Banerjee: हेलिकॉप्टर इमरजेंसी लैंडिंग में ममता बनर्जी घायल, बाएं कंधे, कमर और पैर में चोट, चलने में तकलीफ

Mamta Banerjee, West Bengal, SSKM Hospital, Helicopter Emergency Landing, Kolkata News

Mamta Banerjee

Mamta Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हेलिकॉप्टर इमरजेंसी लैंडिंग में घायल हो गई हैं। उन्हें बाएं कंधे, कमर और पैर में चोट आई है। उन्हें इलाज के लिए एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया है। जहां उन्हें स्टाफ नर्स सहारा देती नजर आई। अस्पताल में डॉक्टर उनका चेकअप कर रहे हैं।

विज्ञापन

मंगलवार दोपहर खराब मौसम के कारण सिलीगुड़ी के पास सेवोक हवाई अड्डे पर हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। ममता बनर्जी जलपाईगुड़ी के क्रिंटी में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए बागडोगरा जा रही थीं। इस दौरान हेलिकॉप्टर क्रैश होने से बचा था।

विज्ञापन

ईसी-145 हेलिकॉप्टर में सवार थीं ममता

डीजीसीए ने बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हेलिगो चार्टर्स प्राइवेट लिमिटेड के ईसी-145 हेलिकॉप्टर पर सवार थीं। बागडोगरा में भारी बारिश और बादलों के काफी नीचे होने के कारण हेलिकॉप्टर को सेवोक डायवर्ट किया गया। वहां सेना का हेलिकॉप्टर बेस है। वहां लैंडिंग हुई। यह प्रिकॉशनरी लैंडिंग थी। इसके बाद ममता बनर्जी ने सड़क मार्ग से बागडोगरा हवाई अड्डे तक यात्रा की थी।

विज्ञापन

ममता बनर्जी के कंधे और कमर में तेज दर्द था। जब उन्हें सरकारी एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया तो ममता ने अपने कंधे को पकड़ रखा था। उन्हें चलने में कठिनाई हो रही थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ