West Bengal: बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग, जानें पूरा मामला

West Bengal news, Mamata Banerjee, bengal cm chopper emergency landing, chopper emergency landing in bengal, bengal panchayat election
विज्ञापन

West Bengal: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हेलिकॉप्टर की मंगलवार दोपहर 2 बजे इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चॉपर के इमरजेंसी लैंडिंग के पीछे खराब मौसम को कारण बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री पंचायत बैठक के बाद बागडोगरा से जलपाईगुड़ी के लिए उड़ान भर रही थीं। इसी दौरान भारी बारिश के कारण हेलिकॉप्टर को उत्तरी बंगाल के सालुगाड़ा में सेना के हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी।

विज्ञापन

सड़क मार्ग से आगे हुईं रवाना

जानकारी के मुताबिक, इमरजेंसी लैंडिंग के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सड़क मार्ग के जरिए आगे के लिए रवाना हुईं। टीएमसी नेता राजीब बनर्जी ने जानकारी दी कि ममता बनर्जी के चॉपर की इमरजेंसी लैंडिग हुई है। वे सुरक्षित हैं।

उन्होंने कहा कि कम दृश्यता के कारण हेलीकॉप्टर की सेवोके एयरबेस पर आपात लैंडिंग कराई गई। वे जलपाईगुड़ी के क्रिन्टी में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करने के बाद बागडोगरा जा रही थीं।

विज्ञापन

बता दें कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून दिल्ली, मुंबई, पश्चिम बंगाल और देश भर के अन्य स्थानों पर आगे बढ़ चुका है।

मौसम कार्यालय ने कहा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्से और हरियाणा के कुछ हिस्से में धीमी शुरुआत वाले मानसून ने अब तेजी से प्रगति की है और महाराष्ट्र, पूरे कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों सहित कई क्षेत्रों को कवर किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ