बोलपुर: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता अनुब्रत मंडल की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के बोलपुर छापेमारी की है। सीबीआई अधिकारियों ने शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता अनुब्रत मंडल के एक करीबी सहयोगी की चावल मिल पर छापा मारा। सीबीआई अधिकारियों ने मिल के दरवाजों पर लगे ताले तोड़े फिर अंदर जाकर दस्तावेजों की जांच की।
सीबीआई अधिकारियों ने शुक्रवार को बोलपुर में भोले ब्योम नाम की एक राइस मिल पर छापा मारा। सूत्रों के मुताबिक इस मिल का मालिकाना हक बीरभूम तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के जिलाध्यक्ष अनुब्रत मंडल की बेटी और पत्नी के पास है।
सीबीआई अधिकारियों को शुरू में चावल मिल में प्रवेश करने से रोका गया था। जब सीबीआई अधिकारी चावल मिल में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे, तो उन्हें सुरक्षा गार्डों ने रोक दिया। मिल का गेट बंद था।
करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद सीबीआई अधिकारी इमारत में घुसने में सफल रहे। सूत्रों के मुताबिक इस बिल्डिंग में खुद अनुब्रत मंडल की बेटी सुकन्या रहती थी। वह प्राइमरी स्कूल की शिक्षिका भी हैं। सूत्रों के अनुसार एक हरधन मंडल इस मिल का मालिक था। अनुब्रत मंडल ने इस मिल को 2013 में खरीदा था।
अनुब्रत मंडल का बैंक खाता पहले भी चेक किया जा चुका है। सूत्रों के अनुसार, सीबीआई ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता के करीबी सहयोगियों के बैंक खातों और व्यापारिक सौदों की भी जांच की ताकि उनकी संपत्ति का पता लगाया जा सके।
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
4 mins agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
10 mins agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
1 hr ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
3 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
3 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
5 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
6 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
6 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
7 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines