मौत का दर्दनाक मंजर हुआ CCTV कैमरे में कैद, बेकाबू कार ने लूना सवार को हवा में उड़ाया, Viral Video

video Video

Viral Video: आसनसोल से अमर देव पासवान की रिपोर्टः पश्चिम बंगाल (West Bengal) के आसनसोल (Asansol) में मौत का दर्दनाक मंजर सीसीटीवी कैमरे (CCTV) में कैद हुआ है। वीडियो (Viral Video) भी ऐसा कि देखने वाले की रूह कांप जाए। बताया गया है कि हादसे का शिकार हुए शख्स की मौत हो गई है। वहीं पुलिस ने कार सवार को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन

कई फीट हवा में उछला लूना सवार

जानकारी के मुताबिक यह हादसा पश्चिम बंगाल के आसनसोन इलाके के गोपालपुर का है। सोशल मीडिया पर आए वीडियो के मुताबिक एक लूना (मोपेड) के साथ खड़ा है। पीछे से एक तेज रफ्तार आ रही है। इसी दौरान लूना सवार भी सड़क के दूसरी ओर जाने के लिए मुड़ता है। तभी कार से टक्कर के बाद लूना सवार कई फीट हवा में उछलता है।

विज्ञापन

लोगों ने कार सवार को घेरा

हवा में उछलने के बाद वह रगड़ता हुआ सड़क पर चला जाता है। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। वहीं कार भी कुछ दूर जाकर बंद हो जाती है। बताया गया है कि लोगों ने कार सवार को घेर लिया। उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची साउथ पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। जबकि उसकी कार को जब्त कर लिया है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

स्थानीय पुलिस की ओर से बताया गया है कि हादसे में मारे गए शख्स की पहचान नर्समुदा इलाका निवासी 65 वर्षीय मिहिर रॉय के रूप मे हुई है। बता दें कि यह पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। यह फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ