अमर देव पासवान, कोलकाता
पश्चिम बंगाल की राजनीति गलियारों में भाजपा नेता दिलीप घोष की शादी को लेकर हलचल मच गई है। यह जानकर हर कोई इसलिए हैरान है, क्योंकि पूर्व लोकसभा सदस्य और पूर्व विधायक दिलीप घोष अपनी पार्टी की ही एक सक्रिय नेता रिंकू मजूमदार के साथ शादी करने जा रहे हैं। हालांकि, दिलीप घोष और रिंकू मजूमदार की लव स्टोरी को लेकर कई बार चर्चाएं भी हुईं, लेकिन मामला उजागर नहीं हुआ। किसी तरह का कोई प्रमाण नहीं होने की वजह से दोनों के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग पर मुहर नहीं लगी, लेकिन अब अचानक से यह खबर सामने आई कि दिलीप और रिंकू एक-दूसरे के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि दिलीप घोष शुक्रवार को कोलकाता न्यू टाउन स्थित अपने आवास में रिंकू के साथ कोर्ट मैरिज करेंगे।
कोर्ट मैरिज करने के बाद बाद दिलीप घोष किसी शुभ मुहूर्त देखकर हिंदू रीति रिवाज से रिंकू के साथ सात फेरे लेंगे। इस विवाह में उनके सगे संबंधी और रिश्तेदार आएंगे। इस खबर को लेकर जब दिलीप घोष से पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। वहीं, रिंकू मजूमदार ने दिलीप घोष से शादी करने के सवाल पर न तो हां बोला और न, लेकिन उन्होंने थोड़ा इंतजार करने की बात जरूर कही।
यह भी पढ़ें : मुर्शिदाबाद हिंसा पर ममता बनर्जी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- धर्म के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए
61 साल का दूल्हा, 50 की दुल्हन
आपको बता दें कि रिंकू मजूमदार की उम्र करीब 50 साल है, जबकि दिलीप घोष की उम्र 61 है। ऐसे में एक तरफ जहां दिलीप घोष 61 की उम्र में भी अविवाहित हैं तो रिंकू 51 की उम्र में अपने पति से तालाक लेकर अपने एक बच्चे को लेकर अपनी मां के साथ रहती हैं। उनकी मां के आदेश पर ही दिलीप और रिंकू शादी करने जा रहे हैं।
साल 2021 में दिलीप घोष और रिंकू की हुई थी दोस्ती
साल 2021 में कोलकाता के इक्को पार्क में मॉर्निंग वॉक के दौरान रिंकू की दिलीप घोष से मुलाकात हुई थी, तभी दोनों में दोस्ती हुई। रिंकू ने दिलीप घोष का हाथ पकड़कर भाजपा का दामन थाम लिया और पार्टी में कुछ इस कदर सक्रिय हुई कि वह भाजपा महिला मोर्चा की एक बड़ी जिम्मेदारी संभाल रही हैं। वह राज्य के 4 जिलों में भी भाजपा के उच्च पद पर आसीन हैं।
सांसद और विधायक रह चुके हैं दिलीप घोष
अगर दिलीप घोष की बात करें तो वे साल 2015 में भाजपा से जुड़े थे। उससे पहले वह संघ के एक सक्रिय प्रचारक थे। यही कारण था कि उन्होंने 61 की उम्र में भी शादी नहीं की। वे 2015 के दिसंबर में पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष बन गए। साल 2016 में खड़गपुर से वे पहली बार भाजपा के टिकट से विधायक बने और 2019 में मेदनीपुर से उन्होंने लोकसभा का चुनाव लड़ा और वह सांसद भी बने। 2024 में वे दुर्गापुर से लोकसभा चुनाव हार गए। उनकी शादी की खबर मिलते ही हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है।
यह भी पढ़ें : वक्फ कानून के विरोध में भड़की हिंसा, मुर्शिदाबाद में 400 हिंदू परिवारों ने छोड़ा घर, जानें क्या बोले सुवेंदु अधिकारी?
संबंधित खबरें
LIVE: आज दिल्ली में जंतर-मंतर पर CJP का विरोध प्रदर्शन, 38000 जवान तैनात
30 mins agoमहिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण पर पीएम मोदी का जोर
7 hrs agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
8 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
9 hrs ago'अपने राज्य में न दें प्रदर्शन की अनुमति', गृह मंत्रालय का निर्देश
9 hrs ago'राष्ट्रपति ने हमारी बात मानी, अब जाएंगे SC', राहुल गांधी का बड़ा बयान
10 hrs agoमेट्रो-ट्रेनें बंद करने पर सांसद राजीव शुक्ला ने जताया ऐतराज
10 hrs ago'सरकार को बर्खास्त करना होगा', इंडिया गठबंधन की बैठक में बोले राहुल गांधी
11 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
12 hrs agoदिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines