Bengal Panchayat Election: भारतीय जनता पार्टी (BJP) आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने रविवार को टीएमसी पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने पश्चिम बंगाल के मालदा में ‘बैलट बॉक्स’ बदल दिया। अमित मालवीय ने एक ट्वीट में आरोप लगाया कि टीएमसी का परिवर्तन ‘बैलट बॉक्स’ ऑपरेशन मालदा में पकड़ा गया।
उन्होंने कहा कि टीएमसी कार्यकर्ताओं को स्ट्रॉन्ग रूम तक पहुंचने से पहले ठेकेदारों और स्थानीय प्रशासन की मदद से कई जगहों पर मतपेटियां बदलते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था।
अमित मालवीय ने ट्वीट कर लिखा कि भाजपा सांसद खगेन मुर्मू, स्थानीय विधायक और जिला परिषद (जेडपी) के उम्मीदवार ने उन्हें गाजोल (हाजी नाकू एमडी हाई स्कूल), मालदा में इस कृत्य में पकड़ा… पूर्ब और पश्चिम मेदिनीपुर समेत अन्य जगहों पर एसईसी की मिलीभगत से इसी तरह की घटनाएं दर्ज की गईं। मालवीय ने कहा कि ममता बनर्जी ने इन चुनावों को एक तमाशा बना दिया है।
मुर्शिदाबाद में नाले में मिली तीन मतपेटियां
इसके अलावा एक अन्य घटना में, मुर्शिदाबाद में एक नाले में तीन मतपेटियां मिलीं, जहां पंचायत चुनाव के बाद हिंसा भड़क गई थी। एक स्थानीय ने कहा कि चुनाव के बाद स्थिति अच्छी नहीं है, आम जनता भी डर के कारण बाहर नहीं निकल रही है। आम जनता दहशत में है। अगर कोई बाहर निकलता है तो टीएमसी धमकी देती है।
इससे पहले दिन में, भाजपा सांसद खगेन मुर्मू ने पश्चिम बंगाल पंचायत चुनावों में मतदान में धांधली का आरोप लगाया और मालदा में पुनर्मतदान की मांग की। बता दें कि 20 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में व्यापक हिंसा, मतपत्रों की लूट और धांधली की खबर है।
मुर्शिदाबाद, कूच बिहार, मालदा, दक्षिण 24 परगना, उत्तरी दिनाजपुर और नादिया जैसे कई जिलों में बूथ कैप्चरिंग, मतपेटियों को नुकसान पहुंचाने और पीठासीन अधिकारियों पर हमले की खबरें आईं।
पश्चिम बंगाल के ग्रामीण इलाकों की 73,887 सीटों पर राज्य में कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार सुबह 7 बजे मतदान हुआ, जिसमें मतदाताओं ने लगभग 2.06 लाख उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कर दिया है। वोटों की गिनती 11 जुलाई को होगी।
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
2 hrs agoLIVE: आज INDIA ब्लॉक का 'शक्ति' प्रदर्शन; 20 बाजार और 2.5 लाख दुकानें बंद
4 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
4 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
12 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
12 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
13 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
13 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
13 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
14 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines