Kolkata Rape Murder केस जैसी बंगाल में फिर दरिंदगी, पीड़िता की खेत में मिली सिर कटी लाश

West Bengal Bardhaman Murder: कोलकाता रेप मर्डर केस के बाद पश्चिम बंगाल में महिला संग फिर से दरिंदगी की घटना सामने आई है। घर से गायब एक युवती की लाश खेत में मिली। लाश का सिर धड़ से अलग कर दिया गया था।

West Bengal Bardhaman Murder

West Bengal Bardhaman Murder: कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत की आग अभी ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि बंगाल से एक और बुरी खबर सामने आ रही है। पश्चिम बंगाल के बर्धमान में एक युवती की सिर कटी लाश बरामद की गई है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी मच गई है। युवती की शिनाख्त 25 वर्षीय प्रियंका हांसदा के रूप में हुई है।

विज्ञापन

बेंगलुरु में जॉब करती थी प्रियंका

बर्धमान के नादुर गांव में रहने वाली प्रियंका बेंगलुरु के एक शॉपिंग मॉल में सेल्स गर्ल का काम करती थी। इसके अलावा प्रियंका दर्शनशास्त्र में एमए की पढ़ाई कर रही थी। 12 अगस्त को प्रियंका बेंगलुरु से अपने घर बर्धमान लौटी थी। मगर दो दिन बाद ही वो हैवानियत का शिकार हो गई। प्रियंका का रेप करने के बाद उसका सिर धड़ से अलग कर दिया गया। अगली सुबह जब प्रियंका की लाश मिली तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

सिर धड़ से किया अलग

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका 14 अगस्त की शाम करीब 6:30 बजे बाथरूम जाने के लिए घर से बाहर निकली। कुछ देर बाद जब प्रियंका वापस नहीं लौटी तो घर वाले परेशान हो गए। सभी ने प्रियंका की तलाश शुरू की। गुरुवार की सुबह घर से थोड़ी दूरी पर मौजूद एक खेत में प्रियंका बदहाल अवस्था में मिली। जब घर वालों ने नजदीक जाकर देखा तो लाश देखकर सभी की चीख निकल गई। प्रियंका के शरीर से सिर गायब था।

विज्ञापन

मां की निकली चीख

प्रियंका का शव देखकर मां जोर-जोर से चिल्लाने लगी। मां की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हुए। इस घटना की जानकारी शक्तिगढ़ थाने को दी गई। पुलिस फौरन मौके पर पहुंची। अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक ऑर्क बनर्जी का कहना है कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हम जल्द ही हत्यारे को पकड़ लेंगे।

विज्ञापन

कोलकाता रेप मर्डर केस

प्रियंका की मौत की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। सभी ने थाने का घेराव करके पथराव शुरू कर दिया। हालांकि प्रियंका को किसने और क्यों मारा? इसका खुलासा नहीं हो सका है। बता दें कि कुछ दिन पहले कोलकाता में भी एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ विभत्स वारदात देखने को मिली थी। नाइट ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर का रेप करके मर्डर कर दिया गया। इसे लेकर पश्चिम बंगाल की राजधानी में पहले से रोष व्याप्त है। 3000 से ज्यादा डॉक्टरों ने हड़ताल पर हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ