West Bengal Asansol Snake Egg News: (अमर देव पासवान) पश्चिम बंगाल के आसनसोल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जामुड़िया के एक घर में अंडा फोड़ने के बाद उसमें से सांप का बच्चा निकल आया। ये नजारा देखने के बाद सभी के होश उड़ गए हैं। वहीं गांव में भी अफरा-तफरी का माहौल है।
ऑमलेट बनाने जा रही थी महिला
बता दें कि जामुड़िया के खोटाडीह इलाके के रहने वाले शेख मन्नान की पत्नी माला बीबी सुबह अपने बच्चे के लिए नाश्ता बनाने जा रही थीं। ऐसे में बच्चों ने उनसे ऑमलेट बनाने की मांग की। ऑमलेट बनाने के लिए माला बीबी ने जैसे ही अंडा फोड़ा, भीतर का नताजा देखकर उनके होश उड़ गए। अंडे में सफ़ेद रंग का एक लंबा सा कीड़ा था, जिसकी आंख और मुंह के अलावा लंबी सी पूंछ भी थी। दिखने में ये कीड़ा बिल्कुल किसी सांप के बच्चे जैसा लग रहा है। गांव के सभी लोगों ने अंडा देखने के बाद इसे सांप का बच्चा बताया है।
बच्चे भी सहमे
अंडे से निकले सांप के बच्चे को देख इलाके के लोगों मे दहशत का माहौल है। वहीं माला बीबी यह सोचकर हैरान है की कहीं वह गलती से उस अंडे का ऑमलेट बनाकर अपने बच्चे को खिला देती तो क्या होता? अंडे से निकले सांप के बच्चे को देख इलाके के लोगों मे ही नही बल्कि बच्चों मे भी डर का माहौल है। आलम ये है कि अंडा देखते ही बच्चे सांप के डर से दूर भाग रहे हैं।
अंडे की खरीद-बिक्री बंद
जामुड़िया में ये मामला आग की तरह फैल गया है। ऐसे में इलाके के लोग अंडा खरीदने से भी परहेज कर रहे हैं। मुर्गी के अंडे से सांप का बच्चा निकलने की बात आसनसोल के आस-पास के इलाकों में पता चल गई है और लोगों ने अंडा खाना बंद कर दिया है। वहीं अंडे की बिक्री कम होने के कारण दुकानदारों और विक्रेताओं को भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
20 mins ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
37 mins agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
1 hr agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
1 hr agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
3 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
3 hrs agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
3 hrs agoहिंदू रक्षा दल के 4 सदस्य गिरफ्तार, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का आरोप
4 hrs ago'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
6 hrs ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines