OMG! कबाड़ से बना दिया ‘उड़न खटोला’; फूल बेचने वाले ने 20 से 25 दिन में कर डाला गजब का कारनामा

प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, बस उनको पहचानने के लिए कोई होना चाहिए। ऐसा ही एक प्रतिभा पश्चिम बंगाल आसनसोल के एक फूल बेचने वाले की प्रतिभा सामने आई है। दरअसल, फूल विक्रेता छोटन घोष ने एक बाइक ड्रोन तैयार किया है।

West Bengal Asansol News flower

(अमर देव पासवान): पश्चिम बंगाल में आसनसोल के दुर्गापुर इलाके के रहने वाले एक फूल विक्रेता इन दिनों चर्चा में है। छोटन घोष नाम के इस फूल विक्रेता की चर्चा इन दिनों पश्चिम बंगाल ही नहीं बल्कि झारखंड और बिहार सहित उत्तर प्रदेश व दिल्ली में भी हो रही है। चर्चे मे इस लिए हैं कि छोटन ने कबाड़ से जुगाड़ लगाकर एक ऐसा उड़न खटोला (बाइक ड्रोन) बना डाला है, जो 10 फुट तक की ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है। दरअसल, 15 से 20 किलोमीटर तक की दूरी तय करने वाले इस बाईक ड्रोन को बनाने में महज 15 से 20 दिन का समय लगा है। इसको बनाने के बाद बनाने के बाद अपने बाइक ड्रोन का ट्रायल भी किया गया है।

विज्ञापन

क्या है बाईक ड्रोन?

छोटन घोष ने जो बाइक ड्रोन बनाया है, वह 15 से 20 किलोमीटर तक की दूरी भी तय कर सकता है। छोटन की मानें, तो छोटन को अपने इस उड़न खटोले को बनाने में महज 20 से 25 दिन का समय लगा है। जिसे बनाने में साढ़े तीन हजार आरपीएम का मोटर, साढ़े चार सौ वाट का कंट्रोलर, 24 वोल्ट की एक बैटरी, स्लेटर, चाबी समेत एक मोटरसाइकिल का हैंडल भी इस्तेमाल किया गया है। छोटन ने बताया कि जब वह अपना यह उड़न खटोला बना रहा था, तब वह कई बार असफल हुआ, लेकिन उसने हार नहीं मानी। कई बार के प्रयास के बाद छोटन आखिरकार सफल हुआ।

विज्ञापन

विज्ञापन

किया सफल ट्रायल

छोटन ने अपना उड़न खटोला बनाने के बाद उसका ट्रायल भी किया, जिसमें उसे सफलता मिली। छोटन का कहना है कि उसने सड़कों पर दिन प्रतिदिन बढ़ते जाम की समस्या को देखा, को जिससे उसके मन में आया कि वह क्यों नहीं इस जाम से छुटकारा पाने के लिए कुछ ऐसा अविष्कार करे, जिससे लोगों का कीमती समय बच सके। इसी के बाद छोटन ने फूल बेचकर जमा पूंजी से अपने सपने को हकीकत बनाया, जिसका नाम उन्होंने बाइक ड्रोन रखा है। उसके बाइक ड्रोन नामक उड़न खटोले में केवल एक व्यक्ति ही सफर कर सकता है, ऐसे में एक से ज्यादा व्यक्ति सफर कर सकें इसके लिए वह ड्रोन टैक्सी बनाने के काम में लग गया है।

छोटन का कहना है कि ड्रोन टैक्सी बनाने में उसे समय तो लगेगा ही, लेकिन उसके साथ ज्यादा पैसों की भी जरूरत होगी। हालांकि, अभी छोटन के पास उतने पैसे नहीं हैं कि वह इस काम को पूरा कर पाएं। इसके लिए भी उसने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। छोटन के इस आविष्कार को देखने के लिए दूर-दूर से लोग दुर्गापुर पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ