हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

West Bengal: पश्चिम बंगाल के मालदा में आसमानी कहर, बिजली गिरने से 3 बच्चे समेत 7 लोगों की मौत

विज्ञापन

West Bengal: पश्चिम बंगाल के मालदा में बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। अधिकारियों ने अधिकारियों ने गुरुवार को घटना की पुष्टि की। मालदा के जिला मजिस्ट्रेट नितिन सिंघानिया ने कहा कि मालदा में बिजली गिरने के कारण सात लोगों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान कृष्णो चौधरी (65), उम्मे कुलसुम (6), देबोश्री मंडल (27), सोमित मंडल (10), नजरूल एसके (32), रोबिजॉन बीबी (54) और ईसा सरकार (आठ) के रूप में हुई है। डीएम ने बताया कि एक की मौत ओल्ड मालदा में हुई, जबकि बाकी छह लोगों की जान कालियाचक इलाके में गई।

डीएम ने यह भी बताया कि घटना में कुल नौ मवेशियों की मौत हुई है। इसके अलावा, मालदा के बांगीटोला हाई स्कूल के पास स्कूल समय के दौरान बिजली गिरने से कम से कम 12 छात्र बीमार पड़ गए।

नितिन सिंघानिया ने कहा कि घायल छात्रों को इलाज के लिए बांगीटोला ग्रामीण अस्पताल और मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता और सहायता प्रदान की जा रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें