हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

कहानी पूरी फिल्मी है: मटन ने कराया बवाल, शादी करने से दूल्हे ने किया इनकार; पुलिस तक पहुंचा मामला

Wedding cancelled due to Mutton: तेलंगाना में मटन ने शादी कैंसिल करा दी। सुनने में आपको अजीब लगा रहा होगा, लेकिन यह सच है।

विज्ञापन
Wedding cancelled due to Mutton: तेलंगाना में मटन ने शादी कराई कैंसिल

Marriage cancelled due to mutton in Telangana: आपने अगर हाल ही में रिलीज हुई तेलुगू फिल्म ‘बालागम’ (Telugu film Balagam) देखी है तो आपको मालूम होगा कि एक सीन में मटन में बोन मैरो न दिखने पर दूल्हे और दुल्हन के छोटे भाई में विवाद हो गया, जिसके बाद शादी कैंसिल कर दी गई। तेलंगाना में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां भी मटन को लेकर दूल्हे ने शादी कैंसिल कर दी। क्या है पूरा मामला, आइए जानते हैं…

दरअसल, निजामाबाद जिले की रहने वाली दुल्हन की शादी जगतियाल जिले में रहने वाले दूल्हे से तय की गई थी। दोनों की हाल ही में दुल्हन के घर पर सगाई हुई थी। दूल्हा और दुल्हन का परिवार पारंपरिक और भव्य तरीके से शादी करने पर सहमत हुआ, जिसके बाद दुल्हन के परिजनों ने दूल्हे के परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों के लिए मांसाहारी भोजन की व्यवस्था की।

मटन को लेकर बवाल

विज्ञापन

सब कुछ ठीक चल रहा था कि अचानक मेहमानों ने बताया कि मटन में बोन मैरो नहीं परोसा गया है, जिस पर दुल्हन के परिजनों ने कहा कि उन्होंने मटन में बोन मैरो नहीं मिलाया है। बस इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा होगा और मामला पुलिस तक पहुंच गया।

तलाक का केस चल रहा, महिला ने कर ली दूसरी शादी, पति की शिकायत पर हाईकोर्ट ने दिया झटका

विज्ञापन

पुलिस के समझाने पर भी नहीं माना दूल्हा पक्ष

पुलिस ने दूल्हा पक्ष के लोगों को समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। उनका कहना था कि दुल्हन पक्ष ने मटन में बोन मैरो न परोसकर उनका अपमान किया है। हालांकि, दुल्हन पक्ष के लोगों ने कहा कि उन्हें पहले इस बारे में नहीं बताया गया था, जिसके कारण मटन में बोन मैरो नहीं परोसा गया।

विज्ञापन

दूसरी शादी के बाद भी पति से दूर जाने को तैयार नहीं हुई पहली पत्नी, अब दोनों के साथ ऐसे समय बिताएगा शख्स

इस मामले के सामने आने के बाद लोग हैरान रह गए। पुलिस भी यह देखकर आश्चर्यचकित हो गई कि मटन को लेकर शादी कैंसिल कर दी गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola