हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बिहार में 5 दिन आंधी-तूफान का अलर्ट, पूर्वी और मध्य भारत के मौसम पर पढ़ें IMD का अपडेट

गर्मी का प्रकोप और तापमान बढ़ता जा रहा है। लोगों को मानसून का इंतजार है कि बारिश हो और गर्मी से राहत मिले। मौसम विभाग ने मानसून और अगले 5 दिन के मौसम को लेकर अपडेट दिया है।

विज्ञापन
आज का मौसम, 16 May 2025 IMD Weather Forecast LIVE

Live Updates

22:50 (IST) 15 May 2025

देश में अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम? देखें IMD का लेटेस्ट अपडेट

देश में मानसून ने दस्तक दे दी है। जल्द यह मानसून केरल भी पहुंच जाएगा। इस बीच मौसम विभाग ने बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। अगले 5 दिनों तक कैसे रहेगा मौसम?

मानसून और मौसम से जुड़ी खबरों को देखने के लिए यहां करें क्लिक

मानसून की दस्तक, 70 किमी की स्पीड से चलेंगी तेज हवाएं, दिल्ली-बिहार समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, देखें IMD का लेटेस्ट अपडेट

17:46 (IST) 15 May 2025

IMD Monsoon Live Updates: उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप जारी, हीटवेव और अलर्ट जारी

भारत मौसम विभाग (IMD) के वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत में फिलहाल कोई वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) नहीं आ रहा है, इसलिए अधिकतर इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। अगले 5 दिनों तक पश्चिमी राजस्थान में तेज गर्मी (हीटवेव) पड़ने की संभावना है, इसलिए वहां येलो अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कुछ दिनों तक हीटवेव रहेगी, वहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली-एनसीआर में तापमान सामान्य से ऊपर रहेगा। हालांकि 16-17 मई को हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे थोड़ी राहत मिल सकती है।

16:57 (IST) 15 May 2025

LIVE Weather Updates: 14 मई की रात तेज हवा और धूल ने उत्तर भारत को ढक लिया

14 मई की रात को उत्तर भारत के कई इलाकों में बहुत तेज हवा चली। यह हवा इतनी तेज थी कि अपने साथ काफी सारा धूल भी ले आई। यह धूल भरी हवा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर राजस्थान में महसूस की गई। हवा की रफ्तार करीब 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा थी। यह तेज हवा इसलिए चली क्योंकि उत्तर से दक्षिण की तरफ हवा के दबाव में फर्क आ गया था। इसी कारण राजस्थान के रेगिस्तान से धूल उड़कर दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों तक पहुंच गई। यह धूल पहले राजस्थान से पंजाब और हरियाणा गई और फिर दिल्ली में भर गई। इसके कारण आसमान में धुंध छा गई और देखने की दूरी (विजिबिलिटी) कम हो गई। दिल्ली एयरपोर्ट पर सबसे कम विजिबिलिटी सिर्फ 1200 मीटर रह गई, जो सामान्य से बहुत कम है। राजस्थान के जयपुर में मौसम विभाग ने 14 मई की दोपहर 1:30 बजे ही धूल भरे तूफान की चेतावनी दे दी थी। मौसम विभाग ने पहले ही बताया था कि दिल्ली में 14 मई की शाम या रात को तेज हवा चल सकती है और आसमान में बादल गरज सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि हवा की रफ्तार 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है और कुछ समय के लिए 35 किलोमीटर प्रति घंटा भी पहुंच सकती है। 15 मई की सुबह मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगा। सुबह 11:30 बजे तक दिल्ली में देखने की दूरी बढ़कर 4000 मीटर हो गई। यानी अब लोग पहले से ज्यादा साफ देख पा रहे थे। कुल मिलाकर, यह एक आम धूल भरी आंधी थी। तेज हवा की वजह से रेगिस्तान की धूल दिल्ली तक आ गई थी। थोड़ी देर तक धुंध जैसा माहौल रहा, लेकिन सुबह होते-होते सब ठीक हो गया।

14:16 (IST) 15 May 2025

LIVE Weather Updates: अधिकतम तापमान को लेकर पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 दिन उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि और उसके बाद 3 दिन के लिए 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। अगले 2 दिन पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

उसके बाद 3 दिन के लिए 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। अगले 4 दिन गुजरात राज्य में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि और उसके बाद 3 दिन कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है। देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

13:56 (IST) 15 May 2025

LIVE Weather Updates: उत्तर-पश्चिम भारत में ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, 18-20 मई के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 16 मई को पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, 17 ​​और 18 मई को पूर्वी राजस्थान में बिजली गिरने की संभावना है।

13:32 (IST) 15 May 2025

LIVE Weather Updates: पूर्वी और मध्य भारत में ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी और मध्य भारत में अगले 5 दिन मौसम खराब रहेगा। मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आंधी आएगी। गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 16 और 17 मई को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में छिटपुट से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

12:38 (IST) 15 May 2025

LIVE Weather Updates: दक्षिण भारत में 5 दिन ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण भारत में अगले 5 दिन तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे में गरज, चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना है। 15 और 16 मई को तेलंगाना में 50-60 किमी प्रति घंटे की स्पीड से 70 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलने सकती हैं।

15 और 16 मई को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। 15 से 18 मई के बीच तटीय कर्नाटक; 15 और 18 मई को दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, 16 और 18 मई को रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश और केरल, माहे में 18 से 20 मई के बीच अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि होने की भी संभावना है।

11:51 (IST) 15 May 2025

LIVE Weather Updates: पश्चिम भारत में 5 दिन ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम भारत में 15 से 18 मई के बीच कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में गरज, चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की/मध्यम बारिश होने की संभावना है। आज 15 मई को गुजरात राज्य में 30-50 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना है। आज 15 मई को मध्य महाराष्ट्र में भी 50-60 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना है, जो 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। भारी बारिश होने की भी संभावना है।

11:14 (IST) 15 May 2025

LIVE Weather News: पूर्वोत्तर भारत में 5 दिन ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत के सभी 8 राज्यों में अगले 5 दिन गरज, चमक के साथ 30-50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलने की संभावना है। आज 15 से 18 मई के बीच अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग जगाहों पर भारी बारिश हो सकती है।

17 और 18 मई को सुबह 70 किमी प्रति घंटे तक की स्पीड से बारिश हो सकती है। आज 15 मई को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है।

10:36 (IST) 15 May 2025

LIVE Weather Updates: देश में ताजा मौसमी परिस्थतियां

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ मध्य एवं ऊपरी क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं के साथ एक्टिव है। उत्तराखंड के ऊपर हवाओं का साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। पूर्वी बिहार और उससे सटे उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है।

पूर्वोत्तर असम के ऊपर भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। गुजरात राज्य के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। कोंकण और उसके आसपास के क्षेत्रों के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। अंडमान सागर के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है।

तमिलनाडु तट से सटी बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है।

09:47 (IST) 15 May 2025

LIVE Weather Updates: इन राज्यों में 5 दिन लू चलने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, 15 से 18 मई के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में लू चलने की संभावना है। आज 15 मई को गंगा के तटीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है। 16 से 18 मई के बीच बिहार और ओडिशा में गर्म और आर्द्र मौसम रह सकता है। आज 15 मई को पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में रात में गर्म मौसम रहने की भी भविष्यवाणी है।

08:58 (IST) 15 May 2025

LIVE Weather Updates: अगले 5 दिन ऐसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिन में दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और आसपास के मध्य भारत में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है, जबकि अगले 3-4 दिन के दौरान आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

अगले 5 दिन में पूर्वोत्तर भारत के सभी 8 राज्यों में और अगले 3 दिन में उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज चमक के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

08:09 (IST) 15 May 2025

LIVE Weather Updates: दिल्ली में तापमान और वायु प्रदूषण बढ़ा

दिल्ली में गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है। बीते दिन राजधानी का अधिकतम तामपान 40.4 डिग्री रहा। वहीं आज सुबह वायु प्रदूषण दिखा। दिल्ली के आसमान में धूल की मोटी परत बिछी है। कर्तव्य पथ पर इंडिया गेट और राष्ट्रपति भवन के दोनों ओर धूल की परत में है। विजिबिलिटी भी कम है। यह धूल लगातार सांस लेने में भी परेशानी का सब बन रही है। आज AQI 315 और PM 2.5 स्तर पर दिखा रहा है। मौसम विभाग ने 20 मई तक मौसम खराब रहने का अलर्ट दिया है। तूफानी हवाओं, गरज और चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं।

07:38 (IST) 15 May 2025

LIVE Weather Updates: पिछले 24 घंटे में ऐसा रहा मौसम

असम, मेघालय, पश्चिम मध्य प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में पिछले 24 घंटे में अलग-अलग स्थानों पर 60-100 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तूफानी हवाएं चलीं।

हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, तमिलनाडु पुडुचेरी, कराईकल, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, केरल, माहे, आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग जगहों पर 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तूफान आया।

मेघालय में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश रिकॉर्ड हुई। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश रिकॉर्ड हुई। मध्य महाराष्ट्र, केरल, माहे, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक में भी अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हुई है।

07:14 (IST) 15 May 2025

LIVE Weather Updates: केरल में 10 दिन बाद आएगा मानसून

दक्षिण पश्चिम मानसून बंगाल की खाड़ी में एंट्री कर चुका है। 22 मई को आने वाला मानसून इस बार 9 दिन पहले ही बंगाल की खाड़ी में पहुंच गया। अब मानसून केरल में एंट्री करेगा और 27 मई के आस-पास मानसून के केरल में एंट्री करने उम्मीद मौसम विभाग ने जताई है। जुलाई के पहले हफ्ते में मानसून पूरे देश को कवर कर लेगा। इस बार मौसम विभाग ने मानसून सीजन में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की भविष्यवाणी की है।

दिल्ली-NCR से चंडीगढ़ तक भीषण गर्मी पड़ रही है। बीते दिन दिल्ली का अधिकतम तापमान 40.4 और न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री रहा। दक्षिण-पश्चिम मानसून बंगाल की खाड़ी में दस्तक दे चुका है। अगले 2-3 दिन के दौरान दक्षिण अरब सागर, मालदीव, कोमोरिन क्षेत्र के कुछ हिस्सों, दक्षिण बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों, पूरे अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अंडमान सागर के कुछ हिस्सों और मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

अनुमानिक समय से 9 दिन पहले अंडमान में एंट्री

मौसम विभाग (IMD) की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून 13 मई दिन मंगलवार को बंगाल की खाड़ी पहुंच गया और निकोबार द्वीप समूह पर दस्तक दी थी। अब मानसून केरल में दस्तक देगा। मानसून के 10-12 दिन बाद 25 मई के आस-पास केरल पहुंचने की उम्मीद है। बता दें कि हर साल मानसून 22 मई के आस-पास अंडमान में एंट्री करता है, लेकिन इस बार मानसून 9 दिन पहले आ गया है। मौसम विभाग ने इस बार मानसून सीजन में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की भविष्यवाणी की है, जो किसानों के लिए अच्छी खबर हो सकती है।

विज्ञापन

आज दिनभर में मौसम और मानसून से जुड़े ताजा लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola