LIVE Weather Updates: पिछले 24 घंटे में ऐसा रहा मौसम
असम, मेघालय, पश्चिम मध्य प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में पिछले 24 घंटे में अलग-अलग स्थानों पर 60-100 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तूफानी हवाएं चलीं।
हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, तमिलनाडु पुडुचेरी, कराईकल, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, केरल, माहे, आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग जगहों पर 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तूफान आया।
मेघालय में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश रिकॉर्ड हुई। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश रिकॉर्ड हुई। मध्य महाराष्ट्र, केरल, माहे, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक में भी अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हुई है।