---विज्ञापन---

देश angle-right

Weather Alert: हाड़ कंपाने वाली ठंड के लिए रहें तैयार, श्रीनगर में -4.6 डिग्री तापमान, जानें कैसा रहेगा देशभर का मौसम?

India Weather Forecast: देशवासियों को लिए मौसम को लेकर अलर्ट है। आने वाले दिनों में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ सकती है, जिसके लिए लोगों को अभी से तैयार रहने की जरूरत है।

---विज्ञापन---

India Weather IMD Rainfall Alert: देश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। अभी देश के कुछ राज्यों में घनी धुंध पड़ रही है। वहीं दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी है। हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है। जम्मू कश्मीर में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। श्रीनगर में शुक्रवार की रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। शहर का तापमान -4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं भारतीय मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 2 दिन में देश के कुछ राज्यों में बारिश होने के आसार हैं। अगले 3 दिन में उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में लगभग 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। तमिलनाडु के कोयंबटूर में शनिवार सुबह झमाझम बारिश हुई।

 

---विज्ञापन---

देश के इन राज्यों में बारिश होने के आसार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, झारखंड, बिहार, यूपी, पश्चिम बंगाल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय, असम, अरुणाचल प्रदेश, लक्षद्वीप, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में घनी धुंघ छाने की संभावना जताई गई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 11 दिसंबर तक घना कोहरा छाएगा। हल्की बारिश हो सकती है। तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश होने की संभावना है। 12 दिसंबर को पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश होने के साथ ओले पड़ सकते हैं। दक्षिण भारत में 10 दिसंबर को कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

 

---विज्ञापन---

फतेहपुर शुक्रवार को सबसे ठंडा शहर रहा

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में भी ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को सीकर का फतेहपुर शहर का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा। यह प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। सीकर और चुरू में न्यूनतम तापमान 6 और 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार रात न्यूनतम संगरिया (हनुमानगढ़) में 7.1, पिलानी में 8, सिरोही में 8.7, गंगानगर में 9.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। जैसलमेर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और धौलपुर का 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

दिल्ली-NCR का मौसम किस तरह रहेगा?

बात दिल्ली-NCR की तरह करें तो ठंडी हवाओं ने शनिवार की सुबह सर्दी का अहसास कराया। हालांकि धूप खिली हुई है, लेकिन हवा चलने से ठिठुरन का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR के लोग अब कड़ाके की सर्दी झेलने को तैयार रहें। 15 दिसंबर के बाद सर्दी काफी बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

हिमाचल का मौसम इस तरह रहेगा

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 11 दिसंबर से हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होगी। मैदानी इलाकों में बारिश होने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ का असर 3 से 4 दिन रह सकता है।

---विज्ञापन---

बिहार के मौसम में बदलाव आएगा

राज्य के 33 जिलों में घना कोहरा छाने का अलर्ट है। गुरुवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश हुई थी, जिसके कारण 10 दिसंबर यानी रविवार सुबह घना कोहरा छा सकता है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को संभल कर ड्राइविंग करने की सलाह दी है।

First published on: Dec 09, 2023 09:18 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola