हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली-एनसीआर में अचानक बदला मौसम, कड़की बिजली, IMD ने बताया कैसा रहेगा मौसम

Weather Forecast: मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश और बिहार में अगले कुछ दिन लू चलेगी। हरियाणा, पंजाब और मध्यप्रदेश में बारिश होने की संभावना बनी हुई है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 27 से लेकर 29 अप्रैल के बीच बारिश होगी। इससे दिल्ली-एनसीआर के तापमान में गिरावट आ सकती है।

विज्ञापन
बदलेगा मौसम का मिजाज

Weather Update: देश के अलग-अलग राज्यों में तेज धूप के साथ गर्मी पड़ रही है। शुक्रवार को कई जगह अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। विभाग ने कहा कि अगले चार दिन तक लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, देश के उत्तर-पश्चिम हिस्से में मौसम बदल रहा है। यहां 27 और 28 अप्रैल को बारिश होने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में देर शाम मौसम बदल गया। यहां तेज रफ्तार में हवाएं चलने लगी और बिजली कड़की, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। कई इलाकों में हल्की बारिश हुई।

कहां बारिश और किस राज्य में चलेगी लू

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार में लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी। यहां 27 से 3 मई तक लू चलने का अनुमान है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में 28 अप्रैल को भीषण लू चलेगी। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा, मध्य प्रदेश और पंजाब में 27 अप्रैल बारिश होने की आशंका बनी हुई है। यहां अलग-अलग जिलों में तेज रफ्तार में हवा चलेगी और बारिश होगी।

विज्ञापन

यहां पड़ेगी भीषण गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वोत्तर क्षेत्रों 28 से 30 अप्रैल के बीच तेज बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा अगले 5 दिन पूर्वी और दक्षिणी प्रायद्वीपीय इलाके में लू चलेगी। वहीं, कोंकण, तेलंगाना, गोवा, कर्नाटक, कराईकल, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, यनम, रायलसीमा में 27 से 3 अप्रैल तक लू चलने का अनुमान है।

मध्य भारत में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 27 से लेकर 29 अप्रैल के बीच और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में  27 और 28 अप्रैल को बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

विज्ञापन

दिल्ली में चलेंगी तेज हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार 27 अप्रैल को दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में बादल छाए रहेंगे। यहां हल्की बारिश होने के आसार बने हुए हैं। दिन में 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगे। कल दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola