Weather Update Today: देशभर में लगातार मौसम बदलता दिख रहा है। दिल्ली में बीती रात कई जगह पर बारिश देखने को मिली। वहीं, अब मौसम विभाग ने दिल्ली में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा, चमोली पुलिस ने जानकारी दी कि ‘नंदप्रयाग और भनेरपानी के पास पहाड़ी से मलबा गिर गया है, जिसके चलते बद्रीनाथ नेशनल हाईवे बंद हो गया है। वहीं, हिमाचल में अभी भी हालात सामान्य नहीं हुए हैं, तबाही के बाद मलबा हटाने का काम किया जा रहा है।
दिल्ली में मौसम की चेतावनी
मौसम विभाग ने दिल्ली के कई इलाकों के लिए आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। जहां पर आज बारिश होने की संभावना है, उनमें रोहिणी, मॉडल टाउन, करावल नगर, आजादपुर, पीतमपुरा, दिल्ली यूनिवर्सिटी, सिविल लाइंस, दिलशाद गार्डन, सीमापुरी, मुंडाका, पश्चिम विहार, पंजाबी बाग, कश्मीरी गेट, सीलमपुर और शहादरा का नाम शामिल है।
NCR गिरेगी बिजली
इसके अलावा, अगले 2 घंटों में विवेक विहार, राजौरी गार्डन, पटेल नगर, लाल किला, प्रीत विहार, बुद्ध जयंती पार्क, राष्ट्रपति भवन, राजीव चौक, आईटीओ में भी बारिश की संभावना जताई गई है। NCR की बात करें, तो गाजियाबाद, छपरौला, बड़ौत, मोदीनगर (यूपी) में हल्की से मध्यम बारिश के साथ हल्की आंधी और बिजली गिरने की संभावना है।
उत्तराखंड में कैसे हैं हालात?
उत्तराखंड में भारी बारिश थोड़ी कम हुई है। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी और बागेश्वर में कहीं-कहीं पर भारी बारिश और गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, बारिश के चलते जो मलबा पहाड़ों से नीचे आया है, इसकी वजह से रास्ते बंद हो गए हैं। चमौली पुलिस ने बद्रीनाथ नेशनल हाईवे के बंद होने की जानकारी दी है। एक्स पर लिखा गया कि नन्दप्रयाग और भनेरपानी के पास पहाड़ी से मलबा आने के चलते रास्ता बंद हो गया है। हिमाचल प्रदेश में आज भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। कई शहरों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
ये भी पढ़ें: Amarnath Yatra: दूसरे दिन भी दिखा श्रद्धालुओं में जोश, पहलगाम से रवाना हुआ नया बैच
संबंधित खबरें
पंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
11 mins agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
38 mins ago'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
3 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
3 hrs agoLIVE: चक्रवाती तूफान 'मुरसु' का असर, विजयवाड़ा से इंडिगो की 10 उड़ानें रद्द
4 hrs agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
5 hrs agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
5 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
12 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
12 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines