Delhi NCR Weather Update Fog Update: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में इन दिनों कोहरे की मार है। हालांकि इस बार शीतलहर का इतना प्रकोप नहीं रहा जितना हर बार देखने को मिलता है। कुल मिलाकर सर्दियों के हिसाब से दिसंबर का महीना औसत रहा। शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
शनिवार को भी दिल्ली के कई इलाकों में सुबह घना कोहरा रहा। दिल्ली के अधिकांश इलाकों में विजिबिलिटी 200 से 500 मीटर केे बीच रही। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज सुबह हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के आसपास रह सकता है। कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है।
दिल्ली में शनिवार को भी कोहरे के कारण रेल यातायात प्रभावित रहा। दिल्ली रेलवे स्टेशन पर करीब 30 ट्रेनें देरी से पहुंची वहीं 23 ट्रेनें देरी से रवाना हुई। कोहरे का अंदाजा आप इसी बात को लेकर लगा सकते है देश की सबसे सुपरफास्ट ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस 3 घंटे की देरी से चली। वहीं दिल्ली से पटना जाने वाली तेजस एक्सप्रेस भी 3 घंटे की देरी से चली।
पहाड़ों में बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह जोरहाट, पठानकोट, जम्मू, आगरा और भटिंडा में शून्य दृश्यता दर्ज की गई। अंबाला में दृश्यता 25 मीटर बीकानेर, पटियाला, चंडीगढ़, ग्वालियर, झांसी में 50 मीटर और अमृतसर और हिसार में 200 मीटर रही।
मौसम विभाग ने आज जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी की संभावना जताई है। जानकारी के अनुसार कश्मीर के गुलमर्ग-सोनमर्ग समेत कई जिलों में आज बर्फबारी की संभावना है। वहीं हिमाचल के लाहौल स्पीति, शिमला, मैक्लोडगंज समेत कई जिलों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इससे मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।
फिर खराब हुई दिल्ली की हवा
इस बीच राजधानी दिल्ली की हवा एक बार फिर खराब हो गई है। दिल्ली का एक्यूआई एक बार फिर 400 तक पहुंच गया है। सीपीसीबी की मानें तो अगले 3 दिनों तक दिल्लीवासियों को दमघोंटू हवा में सांस लेनी पड़ सकती है। सीपीसीबी की मानें तो शुक्रवार शाम 4 बजे दिल्ली का एक्यूआई 382 बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया।
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
4 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
5 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
6 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
9 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
9 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
10 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
10 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
10 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
11 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines