Weather Update Today: मानसून अब पूरी तरह से अपने रंग में नजर आ रहा है। पूरे देश में कहीं ज्यादा तो कहीं कम बारिश का दौर जारी है। दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। हल्की बूंदाबांदी के बाद लोगों को अक्सर उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ता है। वहीं बिहार के साथ यूपी के कई शहरों में भारी बारिश के बाद बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। यूपी में बुधवार को एक बार फिर मौसम विभाग ने तेज बारिश की संभावना जताई है। आइये जानते हैं देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम?
शुरुआत राजधानी दिल्ली से करते हैं। दिल्ली में कई इलाकों में मंगलवार को बूंदाबांदी हुई। इसके बाद मौसम तो सुहावना हो गया लेकिन उमस भरी गर्मी से सभी का हाल बेहाल कर दिया। आईएमडी के अनुसार आज भी दिल्ली में कई जगहों पर अच्छी बारिश हो सकती है। आईएमडी के अनुसार आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। ऐसे में आज ठंडी हवाओं के कारण मौसम सुहावना बना रहेगा।
यूपी के इन जिलों में बरसेगी राहत
यूपी में आज मानसून एक बार फिर पटरी पर लौटेगा। बीच में एक दिन के बे्रक के बाद आज एक बार फिर मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी यूपी के अधिकांश राज्यों में अच्छी बारिश की संभावना जताई है। आईएमडी के अनुसार आज पूर्वी यूपी के बहराइच, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, बस्ती, श्रावस्ती, महाराजगंज, गोरखपुर, संतकबीर नगर, गोंडा, बलरामपुर समेत कई जिलों में बिजली चमकने के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं राजधानी लखनऊ में अगले 2 दिनों तक तेज बारिश होने की संभावना है।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश और ठंडी हवाएं, 21 राज्यों में बादलों के बरसने की चेतावनी, देखें IMD का ताजा अपडेट
हिमाचल प्रदेश के कई जिलों बारिश का अलर्ट
पहाड़ों में भी मानसूनी बारिश का दौर जारी है। आईएमडी के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में हिमाचल और उत्तराखंड में तेज बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 11 और 12 जुलाई को बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जानकारी के अनुसार प्रदेश में 11 जुलाई को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसमें प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश के कारण नदी-नाले भी उफान पर है। उत्तराखंड के कई जिलों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
संबंधित खबरें
'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
2 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
2 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
5 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
5 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
6 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
6 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
6 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
6 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
7 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines