Weather Update Today : आज 7 सितंबर 2023 है। धीरे-धीरे अब देश के कई इलाकों से मानसून विदाई ले रहा है। हलांकि पिछले कुछ दिनों से कई हिस्सों में मानसून की सक्रियता में एकबार फिर तेजी देखी जा रही है। जिसके कारण बारिश में बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी में विकसित हुए कम दबाव का क्षेत्र के कारण भी पूर्वेत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार समेत कई जगहों पर बारिश की संभावना है। 9 सितंबर तक उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश की संभावना है।
पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम, दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश तट के आसपास के हिस्सों पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसका दक्षिण ओडिशा और दक्षिण छत्तीसगढ़ में पश्चिमी दिशा में बढ़ने की संभावना है। साथ ही एक ट्रफ रेखा उत्तर पश्चिम और पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने निम्न दबाव के क्षेत्र का चक्रवाती परिसंचरण छत्तीसगढ़ होते हुए दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश तक सकती है। इसका असर पंजाब और आसपास के इलाकों में भी चक्रवाती हवाओं रुप में देखा जा सकता है।
इस बीच दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में मौसम शुष्क बना हुआ है और लोग उमस भरी गर्मी से परेशान है।मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक हाल फिलहाल दिन-एनसीआर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही बना रहेगा और यहां बारिश के आसार नहीं हैं।
Weather Update Today निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Weather Update Today) की रिपोर्ट के मुताबिक आज गुरुवार 7 सितंबर को कई इलाकों में हल्की तो कुछ जगहों पर मध्यम से तेज बारिश के आसार हैं।
- उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, सिक्किम समेत उत्तर पूर्व भारत के कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
- इसके साथ ही मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान, दक्षिण गुजरात, उत्तरी महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों हल्की से मध्यम और भारी बारिश का अनुमान है।
- पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, केरल, कोंकण, गोवा, तटीय-आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में छिटपुट से मध्यम बारिश की संभावना है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
LIVE: कांग्रेस आज मनाएगी काला दिवस, CJP का बेंगलुरु में प्रदर्शन
1 hr agoबेंगलुरु में CJP का CEC के खिलाफ हल्लाबोल, ध्रुव राठी भी होंगे शामिल
1 hr agoजनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
9 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
9 hrs ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
10 hrs agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
10 hrs agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
11 hrs agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
11 hrs agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
16 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines