Weather Update Today : देश के राज्यों में आज आफत की बारिश का पूर्वानुमान है। दिल्ली एनसीआर समेत कई जगहों पर सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और बारिश हो रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 6 अगस्त तक देश के कई हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान कई स्थानों पर तेज हवा के साथ-साथ आकाशीय बिजली और ओले गिरने का भी पूर्वानुमान है।
भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम समेत कई जगहों पर आज भारी बारिश हो सकती है। आईएमडी के अनुसार इन जगहों पर 6 अगस्त तक बारिश की संभावना है। वहीं बारिश की तीव्रता 7 अगस्त से धीरे-धीरे कम हो जाएगी और मौसम साफ हो जाएगा।
दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ मौसम विभाग (Weather Update Today) के अनुसार आज भी हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड ओडिसा, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश की संभावना है।
Weather Update Today
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के पूर्वानुमान (Weather Update Today) के अनुसार आज देश के कई हिस्सों में हल्की से तेज वर्षा हो सकती है।
- जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पूर्वोत्तर भारत के कई जगहों (Weather Update Today) पर तेज बारिश की संभावना है।
- इसके साथ ही आज मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, दक्षिण गुजरात, विदर्भ, छत्तीसगढ़, उत्तर पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में हल्की से भारी बारिश संभव है।
- जबकि तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, केरल, कोंकण, गोवा, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कई स्थानों पर हल्की और मध्यम के साथ-साथ भारी बारिश के आसार हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
ऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
6 mins agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
1 hr agoवेनेजुएला-रूस ऑयल, ट्रेड डील... रुबियो के दौरे से भारत को क्या मिल सकता है?
2 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
2 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
2 hrs agoसोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहले ही पोस्ट पर आए लाखों व्यूज
3 hrs agoकम नहीं हुईं आशुतोष रांका-सौरव दास की मुश्किलें, अब क्राइम ब्रांच ने बुलाया
4 hrs ago'मैं ट्रैवल एजेंट थोड़ी हूं...', राहुल की विदेश यात्रा के सवाल पर शशि थरूर
4 hrs agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
5 hrs agoUP में चुनावी अफसरों के तबादले पर EC की रोक, बिना इजाजत नहीं हटेंगे अधिकारी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines