Weather Update Today: दिल्ली-एनसीआर समेत देश के इन 15 राज्यों में आफत की बारिश, जानें मौसम विभाग की चेतावनी

Weather Update Today

Weather Update Today

विज्ञापन

Weather Update Today : देश के राज्यों में आज आफत की बारिश का पूर्वानुमान है। दिल्ली एनसीआर समेत कई जगहों पर सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और बारिश हो रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 6 अगस्त तक देश के कई हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान कई स्थानों पर तेज हवा के साथ-साथ आकाशीय बिजली और ओले गिरने का भी पूर्वानुमान है।

भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम समेत कई जगहों पर आज भारी बारिश हो सकती है। आईएमडी के अनुसार इन जगहों पर 6 अगस्त तक बारिश की संभावना है। वहीं बारिश की तीव्रता 7 अगस्त से धीरे-धीरे कम हो जाएगी और मौसम साफ हो जाएगा।

विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ मौसम विभाग (Weather Update Today) के अनुसार आज भी हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड ओडिसा, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश की संभावना है।

Weather Update Today

Weather Update Today

विज्ञापन

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के पूर्वानुमान (Weather Update Today) के अनुसार आज देश के कई हिस्सों में हल्की से तेज वर्षा हो सकती है।

  • जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पूर्वोत्तर भारत के कई जगहों (Weather Update Today) पर तेज बारिश की संभावना है।
  • इसके साथ ही आज मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, दक्षिण गुजरात, विदर्भ, छत्तीसगढ़, उत्तर पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में हल्की से भारी बारिश संभव है।
  • जबकि तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, केरल, कोंकण, गोवा, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कई स्थानों पर हल्की और मध्यम के साथ-साथ भारी बारिश के आसार हैं।

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ