---विज्ञापन---

देश angle-right

Weather Update Today : IMD ने जारी किया बारिश का येलो अलर्ट,  जानें ताजा मौसम अपडेट

Weather Update Today 29 September : आज 29 सितंबर 2023 और भाद्रपद महीना का आखिरी दिन है। अपने मिजाज के मुताबिक इन दिनों मौसम में बड़ा परिवर्तन देखा जा रहा है। देश में मानसून अपने अंतिम चरण में है और लगातार वापसी की ओर अग्रसर है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक देश के उत्तर-पश्चिम और […]

---विज्ञापन---

Weather Update Today 29 September : आज 29 सितंबर 2023 और भाद्रपद महीना का आखिरी दिन है। अपने मिजाज के मुताबिक इन दिनों मौसम में बड़ा परिवर्तन देखा जा रहा है। देश में मानसून अपने अंतिम चरण में है और लगातार वापसी की ओर अग्रसर है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक देश के उत्तर-पश्चिम और पश्चिम हिस्सों में कई जगहों पर मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां लगातार अनुकूल बनती जा रही है। कई जगहों पर धीरे-धीरे मौसम शुष्क होता जा रहा है।

इस बीच बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे कम दबाव क्षेत्र के काऱण इस सप्ताहांत पश्चिम बंगाल, ओडिशा समेत कई जगहों पर तेज बारिश हो सकती है। आईएमडी के मुताबिक 30 सितंबर से अगले चार दिनों तक कई जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है।

---विज्ञापन---

इसके कारण जहां कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना बनती दिख रही है, वहीं उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल में मानसून की वापसी में विलंब होने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) ने आज भी देश के हिस्सों में हल्की से मध्य और कुछ जगहों पर तेज बारिश की संभावना जताया है। 

मौसम विभाग ने आज भी बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक, आंतरिक कर्नाटक, केरल, कोंकण-गोवा समेत देश कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। कई जगहों पर बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Weather Update Today) की रिपोर्ट के मुताबिक आज शुक्रवार 29 सितंबर को भी देश के कई हिस्सों में हल्की तो कुछ जगहों पर मध्यम और कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है।

  • बिहार, पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश, दक्षिण पूर्व राजस्थान, गुजरात, विदर्भ, तमिलनाडु में कई जगहों पर हल्की बारिश संभव है।
  • झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, ओडिशा, मराठवाड़ा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह समेत कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
  • इसके साथ ही मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, केरल, कोंकण, गोवा समेत कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है।

 

---विज्ञापन---

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें

First published on: Sep 29, 2023 05:23 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola