Weather Update Today: दिल्ली-एनसीआर समेत देश के इन हिस्से में आज भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम विभाग की चेतावनी

Aaj Ka Mausam, Delhi-NCR Weather, Monsoon Update, Skymet Weather, Today Weather Update, Weather Alert, Weather Forecast, weather update today

Weather Update Today: पिछले कुछ दिनों से देश में एकबार फिर से मॉनसून एक्टिव है। इसी कड़ी में आज भी देश के कई इलाकों पर हल्की से मध्यम और भारी बारिश की संभावना है। इस सिलसिले में मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट भी जारी किया है।

विज्ञापन

मौसम विभाग (IMD) के मताबिक आज भी दिल्ली-एनसीआर, मुंबई समेत कई जगहों पर भारी बरिश के आसार जताए हैं। आईएमडी ने आज भी तेलंगाना, महाराष्ट्र, गुजरात, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, कोंकण,  गोवा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कई जगहों पर भारी से मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

इसके साथ ही आज भी लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, उप-हिमालय पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, सिक्किम, त्रिपुरा समेत कई जगहों पर हल्की से भारी बारिश के आसार हैं। इस दौरान तेज हवा और बिजली गिरने की भी संभावना है।

विज्ञापन

एमआईडी ने अगले 24 घंटे में गुजरात, महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना और यनम, रायलसीमा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर बारिश के साथ तेज हवा और बिजली गिरने की भी आशंका जताया है।

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के पूर्वानुमान (Weather Update Today) के मुताबिक आज

विज्ञापन
  • जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, तटीय ओडिशा,असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
  • महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के साथ-साथ कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।
  • इसके साथ तेलंगाना, विदर्भ, कोंकण, गोवा, तमिलनाडु, तेंलंगाना, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, रायलसीमा के साथ-साथ अन्य कई जगहों पर भी बारिश की संभावना है।

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ