Pankaj Mishra
Read More
---विज्ञापन---
Weather Update Today 26 September : आज 26 सितंबर 2023 है। मानसून अब अपने अंतिम पड़ाव पर है और कई इलाकों से धीरे-धीरे इसकी वापसी भी शुरू हो गई है। हालांकि अभी भी देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है।इसी कड़ी में आज भी देश के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान है।
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक आज भी देश के कई हिस्सों में हल्की के भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने 28 सितंबर तक देश के कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान किया है।
IMD ने आज अंडमान और निकोबार में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही आईएमडी का कहना है कि मध्य प्रदेश में अगले सप्ताह बारिश की गतिविधि कम हो जाएगी। मध्य प्रदेश से अगले 15 दिनों में मानसून पूरी तरह वापस हो जाएगा।
उत्तराखंड और हिमचाल प्रदेश में भारी भी बारिश का पर ब्रेक लगता दिख रहा है। हालांकि अभी भी कई इलाकों में हल्की बौछारें पड़ रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी कई जगहों पर आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।
वहीं दिल्ली-एनसीआर को लोगों को आज गर्मी और उमस से परेशानी बढ़ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन-चार दिन दिल्ली-एनसीआर तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा।
Daily Weather Briefing (Hindi) 25.09.2023#imd #Weather #Rain #WeatherUpdate #Wind #Monsoon #Monsoon2023 #thunderstorm #lightning #Rajasthan #Maharashtra
YouTube : https://t.co/SwIT5lyl5f
Facebook : https://t.co/XP4dwp5qsX@moesgoi @DDNewslive @ndmaindia@airnewsalerts pic.twitter.com/SPj24onbAq— India Meteorological Department (@Indiametdept) September 25, 2023
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Weather Update Today) की रिपोर्ट के मुताबिक आज मंगलवार 26 सितंबर को भी देश के कई जगहों पर हल्की तो कुछ जगहों पर मध्यम और कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।