Weather Update Today : यूपी, बिहार, समेत 10 से ज्यादा राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Weather Update Today 25 September : आज 25 सितंबर 2023 है। मौसम विभाग के अनुसार, आज 25 सिंतबर से दक्षिण-पश्चिम मानसून का पश्चिमी राजस्थान से विदाई शुरु सकता है। मानसून की विदाई के कारण कई इलाकों बादल छाएं रहेंगे।
आपको बता दें कि आमतौर पर एक जून को केरल के तट पर मानसून आता है और आठ जुलाई तक संपूर्ण भारत में यह पहुंच जाता है। इसके बाद 17 सितंबर के आसपास मानसून पीछे हटना शुरु कर देता है 15 अक्टूबर तक इसकी पूरी तरह से देश से विदाई हो जाती है।
इस बीच देश के कई हिस्सों में मानसून अभी भी सक्रिय है और बारिश हो रही है। हालांकि कुछ राज्यों में इसकी गतिविधियों में कमी आई है।
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक आज भी देश के कई हिस्सों में हिल्की के भारी बारिश का पूर्वानुमान है। दिल्ली-एनसीआर में आज भी बादलों की आवजाही जारी रहने का भी अनुमान है। इससे पहले दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को हुई बारिश के बाद मौसम सुहावना बना हुआ है और उमस भरी गर्मी में कमी आई है।
Daily Weather Briefing (Hindi) 24.09.2023
Youtube : https://t.co/mxCKKZ4Jr0
Facebook : https://t.co/50o9ZKefhl#imd #WeatherForecast #Rainfall #Bihar #Jharkhand #Bengal #Sikkim #Assam #meghalaya #Gujarat #Konkan #maharashtra@moesgoi@DDNewslive@ndmaindia@airnewsalerts pic.twitter.com/l8zjmcd3tU— India Meteorological Department (@Indiametdept) September 24, 2023
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Weather Update Today) की रिपोर्ट के मुताबिक आज सोमवार 25 सितंबर को भी देश के कई जगहों पर हल्की तो कुछ जगहों पर मध्यम और कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: