IMD Weather Update: मौसम का ताजा अपडेट आईएमडी ने जारी कर दिया है। फिलहाल गुजरात, मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र के साथ उत्तरी उत्तर पश्चिमी और पूर्वी इलाकों में मौसम अभी शुष्क रहेगा। समुद्री तूफान सितरंग का प्रभाव तटीय इलाकों में दिख सकता है। बंगाल के दक्षिण और ओडिशा के उत्तरी इलाकों में इसका असर रहेगा। इन इलाकों में 23 से 25 तक खतरे का अलर्ट दिया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दिवाली पर बंगाल में बारिश का अलर्ट दिया है।
यह भी पढ़ें-Delhi AQI: 6 साल बाद एक्यूआई पहुंचा 313, पूरे हफ्ते बेहद ‘जहरीली’ रहेगी दिल्ली की हवा
चक्रवाती तूफान यहां 25 अक्टूबर तक पहुंच सकता है। विभाग ने कहा है कि उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र अब डिप्रेशन का रूप ले चुका है। चक्रवात के कारण यहां भारी बारिश 25 से 27 अक्टूबर के बीच हो सकती है। 23 अक्टूबर को भी विभाग की ओर से बंगाल, ओडिशा समेत 12 राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है। यानी हल्की से मीडियम बारिश हो सकती है। कई राज्यों में भारी बारिश के आसार हैं।
दिल्ली में प्रदूषण बिगाड़ रहा हालात
दिल्ली एनसीआर में लगातार हवा खराब हो रही है। यहां प्रदूषण ने हालात बिगाड़े हैं। मौसम शुष्क बना हुआ है। ठंड का असर बढ़ रहा है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च ने कहा है कि बढ़ रहा प्रदूषण सेहत के लिए काफी हानिकारक है। सुबह-शाम को सर्दी का असर दिखेगा। विभाग ने पूर्वी भारत में बारिश की आशंका 23 अक्टूबर को जताई है।
यह भी पढ़ें-‘पत्नी की हत्या करने वाली मेरी बेटी को माफ कर दो’…क्यों पिता ने कोर्ट से लगाई ऐसी गुहार?
इसके अलावा दक्षिण भारत के तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में भी बारिश हो सकती है। कहीं भारी बारिश से इन्कार नहीं किया जा सकता। आईएमडी ने 12 राज्यों में येलो अलर्ट दिया है। ओडिशा और बंगाल के अलावा चक्रवात से बारिश मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश में हो सकती है। ओडिशा के 8 तटीय जिलों में बारिश का हाई अलर्ट है। सुबह से ही बारिश शुरू हो जाएगी।
110 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से आएगा तूफान
हालांकि यहां से मानसून लौट चुका है। भुवनेश्वर स्थित क्षेत्रीय मौसम केंद्र ने अलर्ट जारी किया है। पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों तक 100-110 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से तूफान आने की आशंका है। जिसे कारण बंगाल में भारी बारिश हो सकती है। दिल्ली में फिलहाल अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नजर नहीं आ रहा है। यहां पर 32 से 33 डिग्री सेल्सियस तक टेंपरेचर रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रहेगा। अगले 3 दिन तक धुंध छाए रहने की संभावना है।
संबंधित खबरें
मुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
2 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
2 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
5 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
5 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
8 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
9 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
12 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
12 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
13 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines