Weather Update Today : उत्तराखंड, यूपी समेत 10 से ज्यादा राज्यों में बारिश, जानें अपने यहां का मौसम का हाल
Edited By Pankaj Mishra

Weather Update Today
Edited By Pankaj Mishra

Weather Update Today
Weather Update Today : आज 2 सितंबर 2023 है। अगस्त महीने मानसून सुस्त रहने के बाद अभी शांत बना हुआ है। देश के कई हिस्सों में उमस भरी गर्मी के बीच आज देश के कुछ हिस्सों में हल्की कही तेज बारिश का अनुमान है।
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार मानसून हवाओं का एक क्षेत्र हिमालय की तलहटी के नजदीक चल रहा है। वहीं निचले क्षोभमंडल क्षेत्र में आंध्र प्रदेश तट से दूर पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक चक्रवाती परिसंचरण क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ ही उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में 4 सितंबर के आसपास एक ताजा चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र बनने के आसार हैं।
इस बीच आईएमडी ने आज कई जगहों पर बारिश की गतिविधियों में तेजी का पूर्वानुमान जताया है। आज से देश के पूर्वी और पूर्वी मध्य हिस्सों में बारिश की गतिविधी देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही केरल, अंडमान और निकोबार के कुछ हिस्सों में पांच दिनों तक मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं।
Recent Satellite imagery shows Intense/very intense convection over Odisha, Northwest Tamil Nadu adj. Kerala, leading to possibility of light/moderate rainfall with occasional intense spell of rainfall with thunderstorms & lighting activity during night time over these regions pic.twitter.com/VtPBNqZcyA
— India Meteorological Department (@Indiametdept) September 1, 2023
वहीं दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में आज भी लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।दिल्ली में तापमान 28 डिग्री से 38 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। दिन के थोड़ी तेज हवा भी चल सकती हैं। आईएमडी के मुताबिक आनेवाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर के मौसम के मिजाज में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।
Weather Update Today निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Weather Update Today) की रिपोर्ट के मुताबिक आज शनिवार 2 सितंबर को कई इलाकों में हल्की तो कुछ जगहों पर मध्यम से तेज बारिश के आसार हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: