Weather Update Today : गणेश चतुर्थी पर बिहार, झारखंड, यूपी, समेत यहां होगी भारी से हल्की बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
Author: Pankaj Mishra
Sep 20, 2023 05:11 AM IST
Weather Update Today 19 September : आज 19 सितंबर 2023 है और आज से 10 दिनों तक चलने वाले गणेश चतुर्थी के पावन त्योहार शुरू होने जा रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने आज भी देश के कई हिस्सों बादलों की आवाजाही के बीच बारिश का अनुमान जताया है। दरअसल इन दिनों लौटते मानसून की वजह से देश के कई इलाकों में बारिश हो रही है। इसकी वजह कई जगहों पर मौसम सुहावना बना हुआ है और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल रही है।
इस बीच मौसम विभाग का कहना है कि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में एक और मजबूत मानसूनी सिस्टम बनता दिख रहा है इसके कारण आने वाले समय में पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, झाड़ंखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश की गतिविधि तेज हो सकती है।
इस बीच बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों में एकबार फिर मानसून की गतिविधि तेज होने का पूर्वानुमान है। आईएमडी ने बिहार में आज से 23 सितंबर तक अलग-अलग हिस्सों मध्यम से जोरदार बारिश हो सकती है। इसी कड़ी में मौसम विभाग ने वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर में आज में बादलों की आवाजाही और बूंदाबांदी का दौर जारी रह सकता है। IMD के अनुसार अगले दो दिन यहां बूंदाबांदी का दौर जारी रह सकता है। इसके कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से मिलती रहेगी।
- गुजरात, दक्षिण पश्चिम राजस्थान, केरल और पश्चिमी हिमालय, अंडमान – निकोबार द्वीप समूह समेत कई स्थानों पर में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश संभव है।
- वहीं पंजाब, दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वोत्तर भारत, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ , दक्षिणी राजस्थान, तटीय कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, कोंकण, गोवा, लक्षद्वीप समेत कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
- इसके साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, सिक्किम, आंतरिक कर्नाटक में हल्की बारिश हो सकती है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें