Weather Update Today : हरतालिका तीज पर आज पंजाब, हरियाणा, यूपी, एमपी समेत यहां होगी बारिश, जानें IMD की चेतावनी
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Weather Update Today 18 September : आज 18 सितंबर 2023 है और आज हरतालिका तीज का व्रत है। इस बीच आज भी देश के कई जगहों पर बादलों की आवाजाही के साथ बारिश की संभावना है। देश के कई हिस्सों में लौटते मानसून की वजह से बारिश हो रही है। इसके कारण मौसम सुहावना बना हुआ है और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।
इस बीच मौसम विभाग का कहना है कि अभी आने वाले कुछ दिनों तक देश के कई हिस्सों में मौसम का ऐसा ही मिजाज बना रहेगा। इस दौरान कई जगहों पर छिटपुट तो कहीं मध्यम और कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती।
मौसम विभाग के मुताबिक आज मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके साथ ही महाराष्ट्र और गुजरात के कई हिस्सों में भी आज बारिश की उम्मीद है।
दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज सुहावना बना हुआ है। इसकी कड़ी में रविवार को भी कई जगहों पर बूंदाबांदी हुई और उमस भी गर्मी के तेवर नरम रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आज सोमवार को भी दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों बूंदाबांदी की संभावना है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: