Weather Update Today: देश के इन हिस्सों में आज भारी बारिश की संभावना, जानें IMD का पूर्वानुमान
Author: Pankaj Mishra
Aug 18, 2023 11:49 AM IST
Weather Update Today : आज 18 अगस्त 2023 है। और देश के कई हिस्सों में अभी भी मानसूनी बारिश का दौर जारी है। इस बारिश की वजह से कई नदियां उफान पर है और खतरे के निशान से उपर बह रही है। जिसके कारण कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं और लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
इसी कड़ी में मौसम विभाग (IMD) ने आज भी देश के कई हिस्सों में हल्की से भारी बारिश की संभावना जताई है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत देश के कई जगहों पर बारिश की संभावना है?
यह भी पढ़ेंयह भी पढ़ें – Weather Alert: आज से 3 दिनों तक इन इलाकों में लगातार होगी बारिश! IMD ने जारी किया ताजा अलर्ट
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Weather Update Today) के पूर्वानुमान के मुताबिक आज 18 अगस्त को देश के कई राज्यों में हल्की तो कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है।
- पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा में हलकी से मध्यम बरसात के आसार हैं।
- जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, उत्तर पूर्व भारत, गुजरात, पूर्वी राजस्थान, छत्तीसगढ़, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंतरिक कर्नाटक में एक या दो स्थानों और आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में एक या दो स्थानों पर हलकी बरसात की संभावना हो सकती है।
- दक्षिणपूर्व उत्तर प्रदेश, बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना के कुछ स्थानों में हलकी से मध्यम बरसात के साथ कुछ जगहों पर भारी वर्षा की आशंका है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें