Weather Update Today: उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। गुलमर्ग से लेकर औली तक पहाड़ों ने बर्फ की चादर ओढ़ रखी है। वहीं पहाड़ों से दूर दक्षिण में भारी बारिश से आम जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पहाड़ों में हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। उत्तरप्रदेश, बिहार, एमपी और राजस्थान के अधिकांश शहरों में तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। दिल्ली में रविवार रात हवा चलने के कारण प्रदूषण के स्तर में गिरावट आई लेकिन ठंड में बढ़ोतरी हो गई। शनिवार रात दिल्ली में पारा 6.5 प्रतिशत रिकाॅर्ड किया गया।
मौसम विभाग की माने तो यूपी और बिहार मेें भी लगातार ठंड बढ़ती जा रही है। वहीं पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में घना कोहरा होने की संभावना है। जम्मू कश्मीर के फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन गुलमर्ग में बर्फ की चादर बिछ गई है। यहां पारा माइनस 4 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। वहीं दूसरी ओर टूरिस्ट के आने का सिलसिला लगातार जारी है। टूरिस्ट स्नो फाॅल का आनंद लेते नजर आए। कश्मीर के कई इलाकों में भारी बर्फबारी से रास्ते ब्लाॅक हैं। गुरैज घाटी में प्रशासन बर्फ हटाने में जुट गया है।
तमिलनाडु की स्कूलों में छुट्टियां घोषित
मौसम विभाग ने 23 और 24 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण एमपी और राजस्थान में बारिश की आशंका जताई है। वहीं दक्षिण भारत के तमिलनाडु में बारिश से आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। भारी बारिश के कारण तमिलनाडु के चार जिलों में स्कूलों की छुट्टियां घोषित कर दी गई है। दिल्ली में दिन में तेज धूप खिलने के बाद लोगों को ठंड से राहत मिलती है। लेकिन सूरज ढलने के साथ ही हाड़ कंपा देने वाली ठंड शुरू हो जाती है।
संबंधित खबरें
'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
22 mins ago12 डिटेंशन सेंटर, बैरिकेडिंग, बॉर्डर सील...CJP प्रदर्शन रोकने का मेगा प्लान
1 hr agoLIVE: CJP प्रदर्शन के लिए मुंबई से निकले अभिजीत दीपके, दिल्ली बनी छावनी
1 hr agoमहिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण पर पीएम मोदी का जोर
8 hrs agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
9 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
10 hrs ago'अपने राज्य में न दें प्रदर्शन की अनुमति', गृह मंत्रालय का निर्देश
11 hrs ago'राष्ट्रपति ने हमारी बात मानी, अब जाएंगे SC', राहुल गांधी का बड़ा बयान
11 hrs agoमेट्रो-ट्रेनें बंद करने पर सांसद राजीव शुक्ला ने जताया ऐतराज
11 hrs ago'सरकार को बर्खास्त करना होगा', इंडिया गठबंधन की बैठक में बोले राहुल गांधी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines