Weather Update Today : आज 17 अगस्त 2023 है और अभी देश के कई जगहों पर में तेज मानसूनी बारिश हो रही है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में इस बारिश की वजह से इन दिनों लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ी हुई है। इस बीच आज भी हिमाचल, उत्तराखंड के कई जगहों पर हल्की से भारी बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार देश के कई इलाकों में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है, लेकिन कई जगहों पर मानसून की सक्रियता बढ़ी है।
इस बीच। मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी और बांग्लादेश के ऊपर बना चक्रवाती दबाव अगले कुछ घंटों में मजबूत हो सकता है। इसके कारण देश के पूर्वी और उत्तर पूर्वी हिस्सों में बारिश की गतिविधि में तेजी देखने को मिल सकती है।
मौसंम विभाग के मुताबिक इसका असर पूर्वोत्तर राज्य, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार समेत कई राज्यों में देखा सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर के लोगों को आज भी उमस भरी गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। हालांकि दिन में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी और बारिश न होने के कारण दिन का तापमान बढ़ सकता है।
हालांकि आज भी देश के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं। आज जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र समेत देश के कई हिस्सों में बूंदाबांदी और गरज के साथ बारिश की संभावना है।
Weather Update Today
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के (Weather Update Today) के अनुसार आज 17 अगस्त को देश के कई राज्यों में हल्की तो कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है।
- सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम और एक या दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।
- उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पूर्वोत्तर भारत, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश विदर्भ, छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।
- उत्तर प्रदेश, बिहार, पूर्वी राजस्थान, कोंकण और गोवा, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, लक्षद्वीप में कई स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
1 hr agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
4 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
4 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
7 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
9 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
9 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
10 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
12 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
12 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines