Weather Update Today : आज 15 अगस्त 2023 है और आज देश अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मना है। इस मौके पर देश भर में तरह-तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस बीच आज भी देश के कई हिस्सों में हल्की से भारी बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक आज दिल्ली-एनसीआर के आसमान में बादल छाए रहेंगे और शाम के समय हल्की बारिश हो सकती है है।
वहीं आईएमडी ने आज भी उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश को भारी वर्षा से राहत के आसार नहीं है। पिछले दो दिनों में राज्य में बारिश के कारण जन-जीवन अस्त-व्यस्त है। पिछले दिन बारिश, बादल फटने और भूस्खलन के कारण हिमाचल और उत्तराखंड में काफी नुकसान हुआ। इस दौरान कई लोगों की मौत की खबर भी आई।
इसके साथ ही मौसम विभाग के मुताबिक आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान मध्यप्रदेश, झारखंड, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड मणिपुर समेत कई जगहों पर बारिश हो सकती है।
Weather Update Todayनिजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के (Weather Update Today) के अनुसार आज 15 अगस्त को देश के कई राज्यों में हल्की तो कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है।
- जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वोत्तर भारत, अरुणाचल प्रदेश, असम के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर तेज वर्षा की आशंका है।
- इसके साथ ही उत्तर पूर्व भारत, पंजाब, उत्तरी हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार के कुछ हिस्सों, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बरसात की संभावना है।
- वहीं दिल्ली-एनसीआर, पूर्वी राजस्थान गुजरात, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, विदर्भ, और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
ऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
6 mins agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
1 hr agoवेनेजुएला-रूस ऑयल, ट्रेड डील... रुबियो के दौरे से भारत को क्या मिल सकता है?
2 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
2 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
2 hrs agoसोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहले ही पोस्ट पर आए लाखों व्यूज
3 hrs agoकम नहीं हुईं आशुतोष रांका-सौरव दास की मुश्किलें, अब क्राइम ब्रांच ने बुलाया
4 hrs ago'मैं ट्रैवल एजेंट थोड़ी हूं...', राहुल की विदेश यात्रा के सवाल पर शशि थरूर
4 hrs agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
5 hrs agoUP में चुनावी अफसरों के तबादले पर EC की रोक, बिना इजाजत नहीं हटेंगे अधिकारी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines