Weather Update Today : 15 अगस्त पर आज कैसा रहेगा मौसम का हाल, जानें IMD का पूर्वानुमान
Edited By Pankaj Mishra

Weather Update Today
Edited By Pankaj Mishra

Weather Update Today
Weather Update Today : आज 15 अगस्त 2023 है और आज देश अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मना है। इस मौके पर देश भर में तरह-तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस बीच आज भी देश के कई हिस्सों में हल्की से भारी बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक आज दिल्ली-एनसीआर के आसमान में बादल छाए रहेंगे और शाम के समय हल्की बारिश हो सकती है है।
वहीं आईएमडी ने आज भी उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश को भारी वर्षा से राहत के आसार नहीं है। पिछले दो दिनों में राज्य में बारिश के कारण जन-जीवन अस्त-व्यस्त है। पिछले दिन बारिश, बादल फटने और भूस्खलन के कारण हिमाचल और उत्तराखंड में काफी नुकसान हुआ। इस दौरान कई लोगों की मौत की खबर भी आई।
प्रातः कालीन मौसम परिचर्चा (14.08.2023)
YouTube : https://t.co/OFNw5Lu2Az
Facebook : https://t.co/hsRiom8qJv#imd #weather #weatherforecast #monsoon2023 #Uttarakhandrain #HimachalPradesh @moesgoi @DDNewslive @ndmaindia @airnewsalerts pic.twitter.com/xoSvRndmu1— India Meteorological Department (@Indiametdept) August 14, 2023
इसके साथ ही मौसम विभाग के मुताबिक आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान मध्यप्रदेश, झारखंड, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड मणिपुर समेत कई जगहों पर बारिश हो सकती है।

Weather Update Todayनिजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के (Weather Update Today) के अनुसार आज 15 अगस्त को देश के कई राज्यों में हल्की तो कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: