Weather Update Today : आज 12 अगस्त 2023 है। देश के कई इलाकों में आज भी हल्की से मध्यम और भारी बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग (IMD) के अनुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों में मॉनसून एक बार फिर से तीव्र होगा। जिससे बारिश की तीव्रता में बढ़ोतरी हो सकती है।
मौसम विभाग (IMD) ने आज उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बारिश का रेट अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, नैनीताल, पौड़ी , टिहरी, उधम सिंह नगर और चम्पावत में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग और राज्य प्रशासन ने पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों के अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिला प्रशासन और एसडीआरएफ (SDRF) को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिया हैं। साथ ही खुद भी पूरे हालात पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।
उत्तराखंड के अलावे आज जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भी तेज बारिश का पूर्वानुमान है।
इसके साथ ही कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, केरल, यनम, रायलसीमा, पुडुचेरी, कराईकल समेत कई जगहों पर भी हल्की से भारी बारिश की संभावना है।
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुमान (Weather Update Today) के अनुसार आज 12 अगस्त को देश के कई राज्यों में हल्की से तेज बारिश हो सकती है।
- जम्मू और कश्मीर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड, पंजाब बिहार, झारखंड के कुछ क्षेत्रों, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड के के कई जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं। और उत्तरी पंजाब
- पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।
- इसके साथ ही गंगीय पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, लक्षद्वीप, और तटीय आंध्र प्रदेश में बरसात की संभावना है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
1 hr agoवेनेजुएला-रूस ऑयल, ट्रेड डील... रुबियो के दौरे से भारत को क्या मिल सकता है?
2 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
2 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
2 hrs agoसोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहले ही पोस्ट पर आए लाखों व्यूज
3 hrs agoकम नहीं हुईं आशुतोष रांका-सौरव दास की मुश्किलें, अब क्राइम ब्रांच ने बुलाया
3 hrs ago'मैं ट्रैवल एजेंट थोड़ी हूं...', राहुल की विदेश यात्रा के सवाल पर शशि थरूर
4 hrs agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
5 hrs agoUP में चुनावी अफसरों के तबादले पर EC की रोक, बिना इजाजत नहीं हटेंगे अधिकारी
5 hrs agoPM करेंगे मंत्रालयों के काम का 'महामंथन', 27 को पेश होगा लेखा-जोखा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines