Weather Update Today : आज 11 सितंबर 2023 है और अभी भी देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जाते-जाते मानसून एक बार फिर से कई इलाकों में सक्रिय हो गया है। पिछले कुछ दिनों से देश के अधिकाश हिस्सों में छिटपुट से भार बारिश हो रही है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार चक्रवर्ती मौसम तंत्र की सक्रिय होने के कारण मौसम में ये परिवर्तन देखने को मिल रहा है।
पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के कारण कई राज्यों में मौसम का फिजा बदल गया है। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। इसकी कड़ी में मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई जगहों पर में बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इससे पहले रविवार को भी देश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम और तेजी बारिश हुई।
आज भी दिल्ली-एनसीआर समेत देश के 12 से ज्यादा राज्यों में तेज बारिश का अनुमान है। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत पश्चिम से लेकर पूरब और उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक आज कई जगहों पर आज भी बारिश की संभावना है। इस दौरान कई जगहों पर तेज हवा के साथ-साथ आसमानी बिजली गिरने की भी आशंका है।
इस बीच पहाड़ों पर एकबार फिर से बर्फबारी शुरू हो गई है। पिछले दिन रविरा को उत्तराखंड के चमोली में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई। बारिश और बर्फबारी के कारण बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी में एकबार फिर से ठंड का दौर शुरू हो गया है। केदारनाथ की पहाड़ियों के साथ-साथ बदरीनाथ धाम के नीलकंठ, नर नारायण पर्वत समेत कई अन्य चोटियों पर भी बर्फबारी की खबर है।
Weather Update Today निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Weather Update Today) की रिपोर्ट के मुताबिक आज सोमवार 11 सितंबर को देश के कई हिस्सों में हल्की तो कुछ जगहों पर मध्यम तो कहीं-कहीं तेज बारिश के आसार हैं।
- उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और केरल के कई हिस्सों में आज भारी बारिश के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
- इसके साथ ही बिहार, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, छत्तीसगढ़, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, आंतरिक तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।
- इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर, उत्तरी पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, ओडिशा, रायलसीमा और पूर्वी गुजरात के कई जगहों पर हल्की बारिश की उम्मीद है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
1 hr agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
2 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
3 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
3 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
4 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
5 hrs agoपति-पत्नी दोनों के नाम था घर, फिर HC ने हस्बैंड से खाली करने को क्यों बोला?
6 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
7 hrs agoहाईजैक अलर्ट के बाद जर्मनी-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
7 hrs agoनेहा, केजरीवाल, चंद्रशेखर... राहुल की 'हाई टी' में क्यों हुई इनकी चर्चा?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines