हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Weather Update: इन राज्यों में होगी भारी बारिश! IMD ने मुंबई में रेड अलर्ट जारी किया, देखें- अन्य जगहों का पूर्वानुमान

विज्ञापन

IMD weather update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार को भारत के कई हिस्सों में भारी वर्षा का पूर्वानुमान लगाया है। भारत के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। आईएमडी ने विभिन्न जिलों के लिए ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है।

उत्तर प्रदेश, केरल, कर्नाटक और दिल्ली-एनसीआर जैसे कई राज्यों में भारी बारिश का कहर जारी है। आईएमडी ने अपने नवीनतम मौसम पूर्वानुमान में कहा, ‘ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ, गुजरात, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और तेलंगाना के घाट क्षेत्रों में अगले 2-3 दिनों के दौरान तेज बारिश की संभावना है।’

आईएमडी ने ओडिशा, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों के लिए रेड अलर्ट जारी किया
मौसम विभाग ने कहा कि आईएमडी ने सोमवार सुबह तक ओडिशा के कालाहांडी और रायगडा जिलों में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने सोमवार को खुर्दा, पुरी, रायगडा, कालाहांडी, गजपति, गंजम, नयागढ़, कंधमाल, नबरंगपुर, मलकानगिरी और कोरापुट जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की।

महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों के लिए रेड अलर्ट जारी
आईएमडी ने पुणे और रायगढ़, रत्नागिरी, सतारा सहित पश्चिमी महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। IMD ने पालघर, ठाणे, सिंधुदुर्ग और कोल्हापुर में भारी से बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस बीच, रायगढ़, रत्नागिरी, पुणे और सतारा में अत्यधिक भारी वर्षा का पूर्वानुमान लगाया गया है। नागपुर, वर्धा, गोंदिया और वाशिम सहित महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी येलो अलर्ट जारी हुआ है।

पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की संभावना, दिल्ली में भी होगी बारिश
बंगाल में 9 और 10 अगस्त को दक्षिण बंगाल के जिलों में बहुत भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है।

राजस्थान में भारी बारिश के लिए आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है। कर्नाटक के कुछ हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। केरल में भारी बारिश की चेतावनी जारी हुई है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें