Weather Update: बदलेगा मौसम, सुहावने होंगे दिन! इन राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी

Rajasthan Weather Update

Rajasthan Weather Update

विज्ञापन

Weather Update: पिछले महीने फरवरी में सामान्य से कम बारिश हुई है, लेकिन संभावना है कि मार्च महीने की शुरुआत में अच्छी बारिश होने का अनुमान है। तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है, लेकिन फिर भी औसत से ऊपर बना रहेगा। उत्तर भारतीय पहाड़ियों में भी हाल के दिनों में हल्की बारिश हुई है।

दिल्ली में भी होगी बारिश

बीते दिन मंगलवार को ऊपरी पहाड़ियों में एक पश्चिमी विक्षोभ से मौसम चेंज हुआ और यह जम्मू और कश्मीर जैसे निचले इलाकों के साथ-साथ उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि ला सकता है। मध्य और उच्च क्षेत्रों में भी कुछ बर्फबारी हो सकती है। अगले कुछ दिनों में, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में हल्की बारिश की संभावना है, जबकि दिल्ली में भी बारिश की थोड़ी संभावना है।

विज्ञापन

देश की राजधानी दिल्ली का मौसम अपडेट

मौसम के नवीनतम अपडेट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में दोपहर तक मौसम साफ रहने का अनुमान जताया था। हालांकि, आईएमडी ने शाम के लिए आंशिक रूप से बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की है। आज के लिए अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री रहेगा।

मुंबई का मौसम अपडेट

मुंबई और इसके उपनगरों के लिए मौसम के मिजाज में किसी बड़े बदलाव की भविष्यवाणी नहीं की गई है। दिन में मौसम साफ रहेगा, हालांकि कुछ इलाकों में धुंध छाई रह सकती है। आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहेगा।

चेन्नई का मौसम अपडेट

चेन्नई में आज धूप और उजाला रहने का अनुमान है। आईएमडी द्वारा कोई बादल या मौसम की गतिविधि में बदलाव की भविष्यवाणी नहीं की गई है। आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहेगा।

विज्ञापन

कोलकाता का मौसम अपडेट

कोलकाता में पिछले दिनों की तुलना में आज थोड़ा गर्म रहने का अनुमान है। आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री जबकि न्यूनतम 22 डिग्री रहेगा।

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ