अक्टूबर का आधा महीना बीतते ही उत्तर भारत में मौसम ने तेजी से करवट ले ली है. दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, बिहार और राजस्थान के मैदानी इलाकों में सुबह और देर शाम हल्की सिहरन महसूस होने लगी है. पंखे और एसी की रफ्तार धीमी हो चुकी है और लोगों ने हल्की चादरें निकाल ली हैं. ऐसे में हर किसी के मन में यही सवाल है कि अचानक मौसम इतना ठंडा क्यों हो गया? मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मैदानी राज्यों में समय से पहले ठंडक घुलने के पीछे मुख्य रूप से दो बड़े कारण हैं. पहला कारण पहाड़ों पर समय से पहले शुरू हुई बर्फबारी है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों जैसे लाहौल-स्पीति और किन्नौर में ताजा हिमपात दर्ज किया गया है.
इन बर्फीली पहाड़ियों से होकर बहने वाली उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं सीधे मैदानी राज्यों का रुख कर रही हैं, जिससे तापमान में गिरावट आई है. दूसरा कारण उत्तर भारत में सक्रिय हुआ नया पश्चिमी विक्षोभ है. इसके प्रभाव से पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी हुई, जबकि मैदानी इलाकों में धूप की तपिश कम हुई और ठंडी हवाओं की गति बढ़ गई.
दिल्ली-एनसीआर और मैदानी राज्यों का हाल
मैदानी राज्यों में तापमान में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जा रही है. दिल्ली-एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है, राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री नीचे गिरकर 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है. वहीं पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी रात का पारा तेजी से लुढ़का है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में आसमान साफ रहेगा, लेकिन सुबह और रात की ठंडक बनी रहेगी. नवंबर की शुरुआत से पहले ही उत्तर भारत में सर्दी का असर और गहराने के पूरे आसार हैं.
पहाड़ों पर बर्फबारी, लैंडस्लाइड की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के मनाली और धर्मशाला जैसे निचले इलाकों में लगातार बारिश हो रही है, जिससे पहाड़ी रास्तों पर भूस्खलन की आशंका बढ़ गई है. प्रशासन ने पर्यटकों को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में यात्रा से बचने और सतर्क रहने की सलाह दी है. 17-18 और 21-22 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश के आसार हैं. उत्तराखंड, पश्चिमी यूपी और पूर्वी राजस्थान में तेज हवाओं को लेकर सतर्कता बरतने को कहा गया है.
दक्षिण भारत में भारी बारिश और बाढ़ का खतरा
दक्षिण भारत में पूर्वोत्तर मॉनसून की आमद के साथ तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी, तटीय व दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में मूसलाधार बारिश का अलर्ट है. तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में भी 40 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और बारिश की संभावना है. कुछ इलाकों में अचानक बाढ़ का मध्यम खतरा जताया गया है.
संबंधित खबरें
'हम बांग्लादेश या नेपाल नहीं, सत्ता परिवर्तन...', बोले एक्टर प्रकाश राज
57 mins agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
1 hr ago'हम धरने पर बैठ जाएंगे...', दिल्ली HC के पास फुटपाथ नहीं होने पर बोला SC
1 hr agoLIVE: गुजरात के भरूच में फैक्ट्री में धमाका, 5 लोगों की मौके पर मौत
2 hrs agoतिरंगा मार्च के बाद अभिजीत दीपके अरेस्ट, नेहा बोरा को दिल्ली पुलिस ने छोड़ा
3 hrs agoप्रोटेस्ट से आया आइडिया, इंटरनेट पर छाए 'जंतर-मंतर चलो' जैसे कई वीडियो गेम
9 hrs agoलालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, सीने में संक्रमण के बाद अपोलो में भर्ती
10 hrs agoदिल्ली में प्रोटेस्ट से परेशान कारोबारी, PM मोदी, राहुल-केजरीवाल से की अपील
10 hrs agoदिल्ली दंगा: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन को कोर्ट ने सुनाई 2 साल की जेल
11 hrs agoदीपके-नेहा समेत 150 हिरासत में, CJP के तिरंगा मार्च में क्या-क्या हुआ?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines