Weather Update: कई राज्यों में मौसम विभाग का हाई अलर्ट, कहीं भारी बारिश तो कहीं आंधी-तूफान समेत बिजली गिरने की चेतावनी
Edited By Nitin Arora

Weather Update Today
Edited By Nitin Arora

Weather Update Today
Weather Update: देश के पहाड़ी राज्यों में हो रही बारिश के कारण लोगों को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले काफी दिनों से लगातार मौसम खराब रहने के कारण काम धंधा पर भी असर पड़ा है। अब
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 23 अगस्त तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में अच्छी खासी वर्षा की भविष्यवाणी की है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों में भी छिटपुट बारिश होने की संभावना है।
17, 18 और 21 से 23 अगस्त 2023 को उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और 21 से 23 अगस्त 2023 को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की/मध्यम बारिश से लेकर काफी व्यापक वर्षा/आंधी और बिजली गिरने के साथ छिटपुट भारी वर्षा होने की संभावना है। सप्ताह के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के बाकी हिस्सों में भी बारिश होने की संभावना है।
17 तारीख को गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की/मध्यम छिटपुट से काफी व्यापक वर्षा के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है; 17 से 19 और 21 तारीख तक ओडिशा में; 17 और 18 तारीख को झारखंड में; 17 और 21 से 23 अगस्त को बिहार और 21 से 23 अगस्त 2023 को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी वर्षा होने की संभावना है।
17 अगस्त को ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की भी संभावना है और 18 अगस्त को राज्ये के आसपास के स्थानों पर भी बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया गया है। हफ्ते के दौरान पूर्वी भारत के अन्य हिस्सों में हल्की से मध्यम छिटपुट और काफी व्यापक बारिश होने की संभावना है।
वहीं, 17 से 23 अगस्त के दौरान असम और मेघालय व नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश का अनुमान है और 19 से 23 अगस्त 2023 के दौरान अरुणाचल प्रदेश में हल्की/मध्यम बारिश से लेकर काफी व्यापक बारिश होने का अनुमान है और आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
17 और 18 अगस्त को तटीय आंध्र प्रदेश और 18 और 19 अगस्त को तेलंगाना में हल्की/मध्यम छिटपुट से लेकर काफी व्यापक वर्षा/आंधी और बिजली गिरने के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। सप्ताह के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के बाकी हिस्सों में हल्की से मध्यम छिटपुट/काफ़ी व्यापक वर्षा होने की संभावना है।
17 से 19 तारीख तक छत्तीसगढ़ में हल्की/मध्यम व्यापक से व्यापक वर्षा/आंधी और बिजली गिरने के साथ छिटपुट भारी वर्षा की संभावना है; 18, 19, 22 और 23 को पूर्वी मध्य प्रदेश में और 18 और 19 को विदर्भ में; 19 अगस्त 2023 को पश्चिम मध्य प्रदेश में बारिश का अनुमान लगाया गया है। सप्ताह के दौरान मध्य भारत के बाकी हिस्सों में हल्की से मध्यम छिटपुट/काफी व्यापक वर्षा होने की संभावना है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: